{"_id":"64fcb3283407535c06067848","slug":"police-raid-on-spa-center-four-couples-caught-sirsa-news-c-128-1-svns1027-5844-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, चार जोड़ों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, चार जोड़ों को पकड़ा
Sat, 09 Sep 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
बरनाला रोड पर स्थित स्पा सेंटर में रेड के दौरान पकड़ीं युवतियों को पुलिस गाडी में चढ़ाते हुए कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के बरनाला रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने शनिवार शाम करीब पांच बजे छापा कार्रवाई की। यहां से पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक सहित आठ युवक युवतियों को काबू किया है।
शहर के मिलन पैलेस के साथ स्थित स्पा सेंटर में गलत कार्य होने की पुलिस से पास शिकायत पहुंची थी। इसके बाद डीएसपी मुख्यालय जगत सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस और महिला थाना पुलिस की टीम के साथ स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस अधिकारियों ने संचालक से दस्तावेजों की जांच की तो उसके पास कोई भी दस्तावेज नहीं पाया गया। यहां पर जोड़े संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पुलिस ने चार युवतियों, तीन युवकों व एक स्पा सेंटर संचालक को काबू किया है। यहां पर अब पुलिस उक्त सभी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। बता दे कि स्पा सेंटर पर पहले भी पुलिस की ओर से छापा कार्रवाई की गई थी।