फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police put Sirsa Dera in Punjab and Rajasthan

सिरसा पुलिस ने पंजाब और राजस्थान में डाला डेरा

Wed, 16 Jul 2014 11:25 PM IST
sirsa
sirsa Updated Wed, 16 Jul 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक की ओर से एटीएम लूट के मामले को केस नंबर वन घोषित किए जाने के साथ ही जांच में जुटी पुलिस की एक दर्जन टीमों ने लुटेरों तक पहुंचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। जांच टीमों ने पंजाब और राजस्थान में डेरा डाल दिया है और लूटपाट और चोरी की बड़ी वारदात में शामिल रहे अपराधियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


 जांच टीम प्रभारियों पर इस गुत्थी को सुलझाने के दबाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जाता सकता कि एसपी हर आधे घंटे बाद उनसे आउटपुट मांग रहे हैं। जांच टीमों की परेशानी यह है कि जहां भी जाकर छापामारी या संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, वहां कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। ज्यादा दबाव सीआईए प्रभारी पर है, वे घटना के बाद से ही पंजाब के कई क्षेत्रों में पुलिस टीम के साथ छापामारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


 इंस्पेक्टर प्रदीप ने बताया कि जब तक केस नंबर वन को सुलझा नहीं लिया जाता, उनके लिए आराम हराम है। जांच टीमें हर संदिग्ध को हिरासत में ले रही है। उम्मीद है कि जल्द ही कोई ठोस सुराग पुलिस को मिलेगा। जांच के दौरान पता चला है कि लुटेरे पंजाबी भाषा में बात कर रहे थे। लुटेरों तक पहुंचने के लिए सिरसा पुलिस पंजाब और राजस्थान पुलिस का भी सहयोग ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधी तत्वों में मची खलबली
एसपी ने सख्त निर्देश पर सिरसा पुलिस ने अपराधी तत्वों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसके चलते विभिन्न प्रकार के अपराधों में शामिल रहे और जमानत पर बाहर घूम रहे अपराधियों में खलबली मची हुई है। पुलिस उन्हें गिरफ्त में लेने के लिए छापामार कर रही है ताकि लुटेरों तक पहुंचा जा सके। सूत्रों के अनुसार संभवत: एटीएम उखाड़कर ले जाने वाले गिरोह में स्थानीय अपराधी तत्व भी शामिल हो सकते हैं।

बैंक मैनेजर पर केस दर्ज
डिंग मोड़ से एसबीआई एटीएम उखाड़कर ले जाने के मामले में पुलिस ने एसबीआई मुख्य शाखा के चैनल मैनेजर कृष्ण बराड़ के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चैनल मैनेजर के खिलाफ धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की है। डिंग थाना पुलिस ने यह कार्रवाई डिंग निवासी मुनीष अरोड़ा की शिकायत पर की है।


 मुनीष ने अपनी शिकायत में बताया कि एसबीआई ने उच्चतम न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं करते हुए एटीएम में गार्ड की तैनाती नहीं की और नियम अनुसार एटीएम नहीं लगाया। यह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना है। थाना प्रभारी जंगीर सिंह ने बताया कि आदेशों की अवहेलना के आरोप में एसबीआई मेन ब्रांच के चैनल मैनेजर कृष्ण बराड़ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि मंगलवार अल सुबह लुटेरे एटीएम को उखाड़ गाड़ी में डालकर ले गए थे। एटीएम में करीब 11 लाख रुपये की नगदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed