{"_id":"64bac049a03ae5dcc20ca476","slug":"police-personnel-interrogating-the-companions-of-the-deceased-in-the-road-accident-sirsa-news-c-21-hsr1034-182549-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पंजाब से सेवा करने आए युवक की ट्राॅली से गिरने से मौत, पनिहारी में बांट रहे थे चारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पंजाब से सेवा करने आए युवक की ट्राॅली से गिरने से मौत, पनिहारी में बांट रहे थे चारा
Fri, 21 Jul 2023 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 21 Jul 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। घग्गर नदी से प्रभावित गांवों में सेवा करते समय ट्राॅली से गिरने से पंजाब के फाजिल्का जिला के एक युवक की मौत हो गई। युवक ट्राॅली में हरा चारा और राशन वितरित करने के लिए आए हुए थे। युवक के शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।
शुक्रवार को पंजाब के जिला फाजिल्का और अबोहर के युवक ट्रैक्टर- ट्राॅली में पशुओं के लिए हरा चारा और अन्य राशन का सामान लेकर सिरसा के गांव पनिहारी में आए हुए थे। गांव में चारा, तूड़ी और राशन की सेवा करने के बाद वह सिरसा शहर की तरफ के गांवों के लिए रवाना हुए थे। ऐसे में पनिहारी गांव के बाहर स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्राॅली में बैठा 23 वर्षीय युवक बूटा सिंह पुत्र हरजेंद्र सिंह, निवासी जिला फाजिल्का गांव बकरैण नीचे गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। उसके साथी उसे लेकर सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। युवकों ने मामले की सूचना उसके परिजनों व सिरसा सदर थाना पुलिस को दी।
साथी बोला- 15 दिनों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कर रहे हैं सेवा
वहीं, मृतक के साथी प्रवीन निवासी अबोहर ने बताया कि वह बीते 15 दिनों से बाढ़ प्रभावित गांवों में तूड़ी और चारा वितरित करने का काम कर रहे हैं। बीते दिन वह सरदूलगढ़ क्षेत्र के गांवों में चारा वितरित करने के लिए आए थे और शुक्रवार को सिरसा के गांवों में चारा व राशन वितरित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतक बूटा सिंह दो भाई थे और उनका पिता दिहाड़ी मजदूरी करने का काम करता है।