फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   agasen jayanti will celebrate on 9 october

Sirsa News: 9 अक्तूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती

Mon, 21 Sep 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 21 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
agasen jayanti will celebrate on 9 october
जरूरतमंद कन्याओं के विवाह का निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। श्री अग्रवाल पार्क ट्रस्ट और अग्रोहा विकास ट्रस्ट सिरसा की संयुक्त बैठक सोमवार को सिरसा क्लब में हुई। इसमें 9 अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह भव्य स्तर पर मनाने की रूपरेखा तय की गई।
अग्रवाल समाज के जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए श्री अग्रवाल सेवा सदन में जरूरतमंद कन्याओं के निशुल्क विवाह का भी निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान पुरुषोत्तम गोयल, उपप्रधान कीर्ति गर्ग, शहरी प्रधान अनिल सराफ और प्रदेशाध्यक्ष अंजनी कनोडिया ने की।
विज्ञापन

जयंती समारोह जनता भवन रोड स्थित श्री अग्रवाल पार्क में आयोजित होगा। सुबह 10:15 बजे महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। इसके बाद 10:30 बजे ध्वजारोहण और 11 बजे महाआरती की जाएगी। दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान और सेवा कार्य
समारोह में अग्रवाल समाज के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 मेधावी विद्यार्थियों को भी विशेष सम्मान मिलेगा। जयंती समारोह की व्यवस्थाओं के लिए भीम सिंगला, कीर्ति गर्ग, प्रवीण महिपाल, राम कृष्ण गोयल, भारत गोयल, पवन गुप्ता, आकाश चाचाण और नरेश जिंदल को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में संजय गर्ग, अजय जैन, सुनील जिंदल सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed