फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police_ patted the back_ brave villagers

पुलिस ने थपथपाई बहादुर ग्रामीणों की पीठ

Mon, 01 Sep 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानियां, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, रानियां, सिरसा Updated Mon, 01 Sep 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police_ patted the back_ brave villagers

क्षेत्र के गांव बणी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को सिरसा के पुलिस अधीक्षक मितेश जैन ने एक विशेष कार्यक्रम में बणी के 15 बहादुर ग्रामीणों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


उक्त ग्रामीणों ने गत 26 अगस्त को गांव पंजाब नेशनल बैंक में लूट की वारदात को अंजाम देने आए लुटेरों से मुकाबला कर उन्हें दबोचकर उनके मंसूबों को विफल कर दिया था।
विज्ञापन




गांव बणी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक मितेश जैन ने कहा कि धन्य हैं ये बहादुर ग्रामीण जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर लुटेरों का मुकाबला किया और पकड़वाने में पुलिस की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि वे ग्रामीणों की बहादुरी को सलाम करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की इस बहादुरी से गांव बणी का जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में नाम रोशन हुआ है। वे ग्रामीणों के जज्बे को सलाम करते है। उन्होंने कहा कि अपने अब तक के कार्यकाल के दौरान पहली बार ऐसे बहादुर ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए हैं। जिन्होंने इतनी बहादुरी से राष्ट्रीय संपदा की रक्षा की है। साथ ही लुटेरों को पकड़वाने में पुलिस का सहयोग किया है।



कार्यक्रम के दौरान एसपी मितेश जैन ने गांव बणी निवासी तरसेम सिह, गिरधारी, मनजीत सिह, कर्मचंद, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, कुलदीप कुमार, जितेंद्र, साजिद, राय सिंह, दयाराम, मंगत, गांव नथोर निवासी दौलतरा, गांव बाहिया निवासी जगदीश कुमार तथा गांव बचेर निवासी रामकुमार सहित 15 नौजवानों को पुलिस विभाग की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर उनकी पीठ थपथपाई।


इस मौके पर डीएसपी ऐलनाबाद कुलदीप सिंह बैनीवाल, इंस्पेटक्टर सिक्योरिटी सुशील कुमार, रानियां एसएचओ सुभाष चंद्र गांव के सरपंच ओमप्रकाश सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed