फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police lathicharged farmers who were forcibly going to meet CM, many protesters injured

Sirsa News: जबरन सीएम से मिलने जा रहे किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई प्रदर्शनकारी घायल

Sun, 14 May 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 14 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police lathicharged farmers who were forcibly going to meet CM, many protesters injured
मुख्यमंत्री जनसंवाद के दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकती पुलिस टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। डबवाली में रविवार को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सीएम से मिलने पर अड़े किसानों को जब पुलिस ने रोका तो धक्का-मुक्की हो गई। किसानों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया।



रविवार को मुख्यमंत्री का डबवाली में जनसंवाद कार्यक्रम था। कार्यक्रम स्थल से करीब 200 मीटर दूर मुख्य चौक पर करीब 150 लोग आ गए। उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम में जाने का प्रयास किया। पुलिस ने रोका तो बोले कि समस्याएं लेकर आए हैं और मुख्यमंत्री से मिलना है। पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि सभी को जाने की अनुमति नहीं है, दो-चार लोग चले जाएं, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और घुसने का प्रयास किया। इस पर धक्का-मुक्की हो गई। विवाद और विरोध बढ़ा तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। महिलाओं सहित सभी को हिरासत में ले लिया। कार्यक्रम के खत्म होने के बाद पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया।
विज्ञापन


इन समस्याओं को लेकर पहुंचे लोग

मुख्यमंत्री को सरसों की सरकारी खरीद शुरू करने, मुआवजा जारी करने, खरीफ चैनल, सिंचाई व बिजली सप्लाई संबंधित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान सीटू, पगड़ी संभाल जट्टा, नौजवान सभा, बीकेई चढूनी ग्रुप के सदस्य शामिल हुए। इसमें महिला व पुरुषों की संख्या करीब 150 तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री के काफिले को किसानों ने दिखाए काले झंडे, किया विरोध



गांव चोरमार से डबवाली की तरफ जाते समय नेशनल हाईवे पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया। जिला प्रधान सिकंदर सिंह रोड़ी ने कहा कि शनिवार को मुख्यमंत्री ने उन्हें संवाद करने के लिए समय दिया था। बातचीत करने के लिए वे इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें नहीं बुलाया गया है। मुख्यमंत्री ने किसान यूनियन के सदस्यों से मिलने से इंकार कर दिया। ऐसे में अब वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का हर जगह पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

सरपंचों के घर पर दूसरे दिन भी तैनात रही पुलिस

पुलिस ने दो दिनों से सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश उपप्रधान संतोष बैनीवाल, ऐलनाबाद प्रधान जसकरण कंग को नजर बंद किए रखा। दूसरे दिन भी सरपंचों के घरों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। सरपंचों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया। किसान नेता भूपेंद्र सिंह वैदवाला को भी पुलिस ने नजर बंद कर दिया और उसके घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया।



नशा खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री ने मांगे सुझाव, आप कार्यकर्ता बोला तो भड़के, बोले- ये तमाशा करने आया है
सिरसा/डबवाली। गांव डबवाली में जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल आमजन से सुझाव मांग रहे थे कि नशे को खत्म कैसे किया जाए। एक व्यक्ति जवाब देने लगा तो आम आदमी पार्टी के नेता कुलदीप गदराना ने शराब को बंद करने के लिए बात कहने का प्रयास किया। इस पर सीएम नाराज हो गए और भड़क उठे। सीएम ने कहा कि इसकी राजनीति खत्म करने दो, ये आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है इसे उठाकर पिटाई करो और बाहर भेजो। यहां पर यह तमाशा करने के लिए आया है। सीएम के आदेश मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने उसका मुंह दबा लिया और उसे कार्यक्रम से उठाकर बाहर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed