{"_id":"c72a3f5092759b043d5b1954ec458eba","slug":"police-involved-in-security-for-sonia-s-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया की रैली के लिए सुरक्षा में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया की रैली के लिए सुरक्षा में जुटी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Thu, 02 Oct 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में चार अक्टूबर को प्रस्तावित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की रैली को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
जिसे लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। विभिन्न जिलों से पुलिस के जवानों को भी सिरसा में तैनात किया गया है ताकि सुरक्षा के कड़े प्रबंध रह सकें।
विज्ञापन
महिलाओं और पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए गए हैं और प्रेस के लिए मीडिया गैलरी बनाई गई है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के विशेष आग्रह पर सोनिया गांधी सिरसा में रैली करने के लिए आ रही हैं।
विज्ञापन
डॉ. तंवर ने बताया कि सोनिया गांधी के साथ पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. शकील अहमद, सह प्रभारी आशा कुमारी, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अन्य बड़े नेता उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि रैली को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सोनिया गांधी के आने के बाद कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित होगी।
उन्होंने अधिकाधिक लोगों को इस रैली में शामिल होने का न्यौता देते हुए कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में जिस प्रकार देश ने ऊंचाइयां हासिल की हैं।
उधर रैली स्थल पर सुरक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को कडे़ सुरक्षा प्रबंध किए गए। एआईजी एसपीजी एसके शर्मा ने पूरी टीम के साथ रैली स्थल पर डेरा डाल लिया और हर प्रकार के सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं।
रैली स्थल पर पुलिस पर तैनात कर दिया गया। बृहस्पतिवार को एसपी मितेश जैन, एसपी एचएपी पारूलकुश जैन, डीएसपी मुख्यालय बिजेंद्र मलिका, डीएसपी शहर धर्मवीर आदि ने रैली स्थल का दौरा का सुरक्षा का जायजा लिया।