फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police got success in Ankur Prajapati murder case after one year, one accused arrested

अंकुर प्रजापति हत्या मामले में पुलिस को मिली एक वर्ष बाद कामयाबी, एक आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police got success in Ankur Prajapati murder case after one year, one accused arrested
अंकुर प्रजापति हत्या मामले में पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी और मामले की जानकारी देते एसपी डॉ. अर? - फोटो : Sirsa
सिरसा। करीब एक वर्ष पहले मंडी कालांवाली के वार्ड तीन निवासी अंकुर प्रजापति हत्या मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी उन्हीं के पड़ोस में किराए का मकान लेकर पेंटर का काम करता था। वारदात को अंजाम देने के दौरान आरोपियों ने अंकुर प्रजापति को गोली मारी थी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान शंकर उर्फ धोलू निवासी मेहना मुक्तसर पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी तीन माह तक उसकी कॉलोनी में रहकर रैकी कर रहा था। मौका मिलते ही आरोपी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया डीएसपी डबवाली कुलदीप सिंह बैनीवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था। इस टीम में थाना प्रभारी कालांवाली, सीआईए इंचार्ज कालांवाली, महिला थाना प्रभारी डबवाली तथा साइबर सेल को शामिल किया गया था। डीएसपी डबवाली के नेतृत्व में गठित विशेष टीम सीआईए कालांवाली प्रभारी उपनिरीक्षक राजपाल, थाना कालांवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार ने विभिन्न एंगल से जांच को आगे बढ़ाते हुए महत्वपूर्ण सुराग जुटाए और सीआईए कालांवाली इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना के एक आरोपी को पंजाब के लंबी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर घटना के अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान राजकुमार उर्फ रिसालू निवासी बकोली जिला भरतपुर राजस्थान व विनोद निवासी डिंग मंडी हाल तेजू नांगल जिला रेवाड़ी व तीन अन्य युवक भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल की जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान अन्य आरोपियों राजकुमार, विनोद तथा तीन अन्य आरोपियों के पते ठिकाने मालूम किए जाएंगे। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा तथा लूटी गई संपत्ति बरामद की जाएगी।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
18 जनवरी 2021 की रात्रि को मंडी कालांवाली वार्ड 3 निवासी महाबीर के घर में 5/6 लोगों ने घुसकर जेवरात व नकदी की लूटपाट की थी। जब घर की महिलाओं व अन्य सदस्यों ने शोर मचाया तो अंकुर पुत्र भागमल मौके पर पहुंच गया और इसी दौरान लूटपाट करने आए अज्ञात लोगों ने अंकुर को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसकी 22 जनवरी 2021 को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसके एक वर्ष बाद पुलिस ने उक्त आरोपी को पंजाब के लंबी से गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस उनके ठिकानों पर छापा मारने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और हाईकोर्ट और विधानसभा में उठ चुका है मुद्दा
अंकुर प्रजापति के हत्या आरोपियों को काबू करने की मांग को लेकर परिवार की ओर से भी लंबा संघर्ष किया गया है। परिजन इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री, गृह मंत्री के समक्ष भी मामला रख चुके हैं और हाईकोर्ट में भी जा चुके हैं। वहीं विधानसभा सत्र में भी विधायक शीशपाल केहरवाला ने इस मामले को उठाया था। जिसके एक वर्ष बाद पुलिस हत्या आरोपी को काबू कर पाई है। वहीं परिजन कई बार पुलिस थाना के समक्ष धरना प्रदर्शन, कैंडल मार्च भी निकाल चुके है। वहीं पुलिस के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए उनके परिजनों ने पुलिस को चूड़ियां भी भेंट की थी।

उसी वार्ड में मकान बदल-बदल कर रह चुका था आरोपी
हत्या मामले में पकड़ा गया आरोपी करीब तीन माह से महावीर के साथ लगते मकान में किराये पर रह रहा था। वारदात को अंजाम देने के लिए वह रैकी भी कर रहा था। आरोपी शंकर मेहना मुक्तसर पंजाब का रहने वाला था और कालांवाली में किराये का मकान लेकर पेंटर करने का ठेका उठाया करता था। 18 जनवरी देर रात करीब एक बजे उसने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। उसके अन्य दो साथियों की पुलिस ने पहचान भी कर ली है और उन पर व उनके परिजनों पर पहले भी अलग-अलग स्थानों कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed