फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police District Dabwali and Paramilitary Force took out flag march in Odhan area

Sirsa News: पुलिस जिला डबवाली व पैरामिलिट्री फोर्स ने ओढां क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला

Mon, 22 Apr 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 22 Apr 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police District Dabwali and Paramilitary Force took out flag march in Odhan area
फ्लैग मार्च निकालते पुलिसबल।
डबवाली। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस जिला डबवाली व पैरामिलिट्री फोर्स ने ओढां क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक डबवाली सुमेर सिंह ने कहा कि मताधिकार आपका अधिकार है। इसलिए आप अपने मत का निडर होकर प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन

यह फ्लैग मार्च बस अड्डा ओढां से चलकर, गांव भागसर, खाई शेरगढ़, पीरखेड़ा, नेपालपुर खुइयां तथा नुहियांवाली बस अड्डा व गांव तक ग्रामीण क्षेत्र में निकाला गया। फ्लैग मार्च के द्वारा आमजन के मन में सुरक्षा व भाईचारे की भावना को बनाए रखना है। वही चुनाव को प्रभावित करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का भी संदेश दिया गया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डबवाली ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर आपको कहीं पर भी अवैध नशीला पदार्थ बिकता हुआ दिखाई दे या आपको इस बारे में कोई भी जानकारी हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें और लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में डबवाली पुलिस का सहयोग करें। इस दौरान पैरामिलिट्री फोर्स व उप पुलिस अधीक्षक जयभगवान , थाना प्रबंधक ओढां इंस्पेक्टर अनिल कुमार, प्रभारी चौकी सिघंपुरा उप निरीक्षक चंदन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed