फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police department honored the sarpanches of villages declared drug free

Sirsa News: नशा मुक्त घोषित गांवों के सरपंचों को पुलिस विभाग ने किया सम्मानित

Tue, 29 Oct 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 29 Oct 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Police department honored the sarpanches of villages declared drug free
गांव के सरपंच को सम्मानित करते डीएसपी अर्शदीप सिंह व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डीएसपी अर्शदीप तथा रोड़ी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजबाला ने रोड़ी थाना क्षेत्र के नशामुक्त घोषित गांवों के सरपंचों को सम्मानित किया।कार्यक्रम में डीएसपी अर्शदीप ने झोरड़रोही के सरपंच भगवंत सिंह, गांव थिराज के सरपंच प्रगट सिंह, गांव मलड़ी के सरपंच अंग्रेज सिंह व गांव मतड़ के सरपंच अजायब सिंह को पुलिस विभाग की तरफ से स्मृति चिह्न भेंट किया।

डीएसपी अर्शदीप सिंह ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षा तथा खेल गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। उनकी दैनिक गतिविधियों पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सभी ग्राम पंचायतें व सामाजिक संस्थाएं अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त व अपराध मुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा अब तक 134 गांवों तथा शहर सिरसा व ऐलनाबाद के आठ वार्डों को नशा मुक्त घोषित किया जा चुका है ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed