{"_id":"672d1b48f67c5f782d0d0c24","slug":"police-arrested-a-clever-thief-sirsa-news-c-128-1-slko1008-128204-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, 18 वारदात कबूलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, 18 वारदात कबूलीं
Fri, 08 Nov 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
सिरसा में पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम के साथ।
सिरसा। पुलिस के एवीटी स्टाफ ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी का 18 वारदात कबूली है। आरोपी ने बताया कि उसने नशे की आदत के चलते चोरियां की हैं। आरोपी की पहचान गोबिंद उर्फ आलू निवासी फ्रेंडस कालोनी सिरसा के रूप में हुई है।
शहर थाना सिरसा तथा सिविल लाइन सिरसा तथा आसपास के क्षेत्रों में हुई चोरी की वारदातों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने एवीटी स्टाफ प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था। एवीटी स्टाफ प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि आरोपी गोबिंद को महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर काबू किया गया। आरोपी की निशान देही पर चोरी किए गए 20 मोबाइल फोन, दो एलईडी तथा कुछ अन्य समान बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान उनकी निशान देही पर बाकी चोरीशुदा सम्पति बरामद की जाएगी ।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी नशा करने का आदि है तथा नशे की पूर्ति के लिए ही अक्सर चोरी की वारदात को अंजाम देता है । आरोपी का आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उसके खिलाफ जिला सिरसा के विभिन्न थानों में करीब दो दर्जन चोरी के मामले पहले ही दर्ज हैं ।