{"_id":"66182ad4f960f8499a0f23b2","slug":"police-and-paramilitary-forces-took-out-flag-march-in-raniyan-area-sirsa-news-c-128-1-sir1002-118189-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रानियां क्षेत्र में पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों ने निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रानियां क्षेत्र में पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों ने निकाला फ्लैग मार्च
Thu, 11 Apr 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
फ्लैग मार्च निकालते जवान।
रानियां। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के निर्देशानुसार रानियां थाना पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बल के जवानों ने रानियां थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारियों तथा जवानों ने फ्लैग मार्च निकालते हुए लोगों को निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने का विश्वास दिलाया तथा शांतिपूर्वक मतदान करवाने में सहयोग करने की अपील की।
बता दें कि मतदाताओं को 25 मई को होने वाले मतदान में निर्भिक रूप से मतदान करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रानियां थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होते हुए फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च रानियां से शुरू किया गया। जोकि नानवाना, मांगलिया, खारिया तथा जीवन नगर क्षेत्र से होते हुए वापस रानियां कस्बे में संपन्न हुआ।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस प्रशासन व सुरक्षा बलों द्वारा फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया है। चाहे शहर हो या फिर देहात, जहां भी संवेदनशील मतदान केंद्र है। वहां पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। संदिग्ध किस्म के लोगों पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। मतदाता पूरी निडरता के साथ अपने विवेक व स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। थाना प्रभारी ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है, ताकि वे निर्भय होकर अपना मतदान कर सकें। थाना प्रभारी ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान आमजन से यह भी ही अपील की गई है कि मतदान के दौरान अगर कोई व्यक्ति उन्हें प्रभावित करें तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।