फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police also remained on foot patrol in the markets, interrogated suspicious people

Sirsa News: बाजारों में पैदल गश्त पर भी रही पुलिस, संदिग्ध लोगों से की पूछताछ

Mon, 09 Oct 2023 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 09 Oct 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Police also remained on foot patrol in the markets, interrogated suspicious people

विज्ञापन

सिरसा।
अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने तथा आम लोगों में पुलिस के प्रति और अधिक विश्वास बढ़ाने के लिए सोमवार को जिलेभर में पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया गया। चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की टीमें तैनात रहीं। यातायात नियम का उल्लंघन करने पर 100 वाहन चालकों के चालान किए गए।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान के दौरान सभी चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस टीम मुस्तैद रही। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पुलिस का काम केवल अपराधों पर रोक लगाना नहीं बल्कि जनता के साथ मधुर संबंध रखते हुए उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक करना भी है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत रोड़ी बाजार, मोहंता मार्केट, सदर बाजार, बेगू रोड, ऐलनाबाद, डबवाली, कालांवाली, रानियां आदि कस्बों के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्क तथा सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष रूप से पुलिस बल को तैनात किया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा होटल, ढाबों, धर्मशाला, पीजी, होस्टल आदि को जांचा गया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान पुलिस उपस्थिति दिवस पर सिरसा पुलिस के सभी पुलिस अधिकारी व जवानों ने गश्त, नाकाबंदी व चैकिंग में मौजूद रहे है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed