फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   png connection compulsory in sirsa

Sirsa News: सिरसा में पीएनजी कनेक्शन मुहिम तेज, तीन माह में आवेदन अनिवार्य

Thu, 09 Apr 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 09 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
png connection compulsory in sirsa
फोटो -- 37
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में स्वच्छ, सुरक्षित और लगातार ऊर्जा आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन के अभियान को तीव्र कर दिया है। इसके तहत सभी घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को तीन माह के भीतर पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

बुधवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कार्यालय में जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गुजरात गैस एजेंसी के प्रतिनिधि वैभव शर्मा ने भी भाग लिया। उन्होंने बताया कि पीएनजी अन्य ईंधनों की तुलना में किफायती है जिससे उपभोक्ताओं के खर्च में कमी आती है। इसके अलावा यह पर्यावरण के अनुकूल है और प्रदूषण व कार्बन उत्सर्जन को कम करने में सहायक है। पीएनजी के उपयोग में सिलिंडर बदलने या भंडारण की आवश्यकता नहीं होती।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को पारदर्शी बिलिंग प्रणाली के तहत उनके वास्तविक उपयोग के आधार पर बिल दिया जाता है। पीएनजी कनेक्शन प्राप्त करने की प्रक्रिया को अत्यंत सरल और उपभोक्ता अनुकूल बनाया गया है। उपभोक्ता न्यूनतम दस्तावेजों के साथ आसानी से आवेदन कर सकते हैं जिसमें आधार कार्ड को पहचान प्रमाण तथा बिजली बिल को पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाता है। भुगतान की सुविधा को भी आसान बनाया गया है जिसके तहत घरेलू पीएनजी कनेक्शन के लिए उपभोक्ता केवल 559 रुपये का प्रारंभिक भुगतान कर आवेदन कर सकते हैं जबकि शेष कनेक्शन शुल्क बिना ब्याज 80 रुपये प्रतिमाह की 63 सरल किस्तों में जमा कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं को उनके गैस बिल में 500 रुपये तक का क्रेडिट भी प्रदान किया जाएगा। किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1800-123-6000 पर संपर्क कर त्वरित सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
-----
बॉक्स
हर तरह की सुविधा मिलेगी वाणिज्यिक उपभोक्ता को
उन्होंने बताया कि वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए भी विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। मीटर सिक्योरिटी डिपॉजिट को बिना ब्याज के आसान किस्तों में जमा करने का विकल्प दिया गया है। उपभोक्ता अधिक जानकारी के लिए गुजरात गैस के नजदीकी कार्यालय से संपर्क करें या www. gujaratgas.com पर उपलब्ध विवरण देखें।

बॉक्स

जिले में घरेलू गैस आपूर्ति सुचारु, एक दिन में 6097 सिलिंडरो की होम डिलीवरी

डीएफएससी हरवीर सिंह ने कहा कि जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और सुचारु रूप से जारी है। गत दिवस कुल 6097 घरेलू गैस सिलिंडरो की होम डिलीवरी की गई। विभाग की टीमें लगातार गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर रही हैं और नियमित रूप से स्टॉक की निगरानी की जा रही है। समस्या आने पर सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 01666-248422 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed