फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pleasant plants, greenery will be seen on both sides of the main roads

मन मोहेंगे पौधे, मुख्य मार्गों के दोनों तरफ दिखेगी हरियाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Pleasant plants, greenery will be seen on both sides of the main roads
सिरसा। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए वन विभाग ने व्यापक स्तर पर योजना तैयार की है। जहां एक ओर हिसार, डबवाली, राजस्थान से आने वाले रास्तों पर हरियाली बढ़ाकर विशेष सजावट की जाएगी, वहीं दूसरी ओर शहर के बीच स्थित ग्रीन बेल्ट को भी विकसित किया जाएगा। ग्रीन बेल्ट में ऑक्सी-वन पार्क बनेगा। जिससे ऑक्सीजन का स्तर बढे़गा और शहर भी सुंदर नजर आएगा। मानसून सीजन के दौरान वन विभाग ने इस बार आठ लाख से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

शहर को हरियाली से युक्त करने के लिए वन विभाग ने प्लान बनाया है कि हिसार रोड स्थित भावदीन टोल प्लाजा और डबवाली रोड स्थित खुइयां मलकाना के टोल प्लाजा पर हरियाली बढ़ाई जाएगी। पइसके अलावा राजस्थान से जोड़ने वाले जिले के रास्ते भादरा रोड पर भी इसी तरह का प्वाइंट स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

वन विभाग ने नगर परिषद से उधार ली ग्रीन बेल्ट
वन विभाग नेे नगर परिषद से ग्रीन बेल्ट को उधार लिया गया है। डबवाली रोड से रानियां रोड तक के ग्रीन बेल्ट एरिया में ऑक्सी-वन पार्क स्थापित होगा। यहां पीपल, बड़, नीम सहित ऐसे देसी प्रजाति के पौधे लगाएंगे जो ज्यादा ऑक्सीजन देते हैं। इसके अलावा गांव गोसाइआना और चाडीवाल में भी ऑक्सी-वन पार्क स्थापित होगा। इसके लिए गोसाइआना में 12 एकड़ और चाडीवाल में 5 एकत्र भूमि का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति, पौधा गिरी व फ्री वितरण के तहत दिए जाएंगे पौधे
मानसून सीजन में वन विभाग जिलेभर में 8 लाख 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। ये पौधे जल शक्ति, पौधा गिरी व फ्री वितरण अभियान के तहत रोपित किए जाएंगे। वन विभाग कर्मचारी ये पौधे गांव में लेकर जाएंगे और गांव के मौजिज लोगों के माध्यम से ग्रामीणों को वितरित करवाएंगे। जिलेभर में करीब 10 लाख पेड़ हैं।
इन नर्सरियों में तैयार हो रहे पौधे
जिला में भावदीन, खैरेकां, नहराना हैड, नाथूसरी चोपटा, ओटू, नाईवाला, उमेदपुरा, मौजूखेडा, खुईयां मलकाना, देसूजोधा, असीर,अबूब शहर में वन विभाग की नर्सरी है। यहां पर कोई भी नागरिक जाकर 20 पौधे ले जा सकता है। संस्थाओं को उनकी जरूरत के हिसाब से पौधे दिए जाएंगे। इन नर्सरियों में जामुन, अनार, अमरूद, बेर, बकान, शहतूत, पीपल, बेर,नीम, गुलमोहर, अर्जुन, शीशम, आम, इमली, पपीता, सहजन सहित अन्य विभिन्न प्रजातियों की पौधे उपलब्ध हैं।
राष्ट्रीय स्तरीय अवॉर्ड के लिए प्रदेश से एकमात्र गांव गोसाइआना नामित
केंद्र सरकार की ओर से ऐसे गांव को अवॉर्ड दिया जाना है जिस गांव ने पुरानी व्यवस्था को बनाकर रखा हो और प्रकृति के प्रति सकारात्मक भाव हो। ऐसे में प्रदेश भर से केवल एकमात्र सिरसा के गांव गोसाइआना को नामित किया गया है। यदि इस गांव का चयन राष्ट्रीय अवॉर्ड के लिए चयनित होता है तो करीब 10 लाख रुपये इनाम के साथ-साथ कई योजनाओं का लाभ मिलेगा। बता दें कि इस गांव में आज भी पुराने तालाब जीवित हैं और वन प्राणी भी इस गांव में नजर आ जाते हैं। बिश्नोई समाज बहुल गांव में हिरण जैसी वन्य जीव भी का भी संरक्षण है।

व्यापक स्तर पर तैयार की है योजना : जिला वन अधिकारी
जिले को हरा-भरा बनाने के लिए व्यापक स्तर पर योजना तैयार की है। जहां एक ओर मानसून सीजन में आठ लाख से ज्यादा पौधे रोपित किए जाएंगे वहीं दूसरी ओर हरियाली बढ़ाने के लिए ऑक्सी-वन पार्क भी स्थापित होंगे। इसके लिए धरातल पर काम शुरू कर दिया है। शहर में एंट्री प्वाइंट को भी ग्रीनरी बढ़ाकर सुुंदर रूप दिया जाएगा, ताकि बाहर से आने वालों को सुंदर संदेश दिया जा सके। -नवल किशोर, जिला वन अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed