फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Players won 21 medals in fighting and self-defense.

Sirsa News: खिलाडि़यों ने फाइटिंग और सेल्फ डिफेंस में जीते 21 पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Players won 21 medals in fighting and self-defense.
सिरसा। हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोटर्स फैडरेशन कप-2025 में विजेता ​खिलाड़ी कोच के साथ। कोच
सिरसा। हरिद्वार (उत्तराखंड) में 20 से 23 दिसंबर तक आयोजित हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोटर्स फैडरेशन कप-2025 में हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोटर्स एंड वेल्फेयर एसोसिएशन की ओर से प्रतिस्पर्धा करवाई गई। हरियाणा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइटिंग इवेंट और सेल्फ डिफेंस स्पर्धाओं में कुल 21 पदक जीतकर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में जुझार सिंह ने न केवल खिलाड़ी के रूप में पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर रेफरी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और निष्पक्षता के साथ निभाई। हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोटर्स एंड वेल्फेयर एसोसिएशन, हरियाणा की अध्यक्ष अनीता सैनी ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत के साथ-साथ हमारे कोचों की सही मार्गदर्शन और रणनीतिक तैयारी का भी परिणाम है।
विज्ञापन


कोचों ने सीमित समय और संसाधनों में खिलाड़ियों को तकनीकी, शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार किया, जिसका परिणाम आज राष्ट्रीय मंच पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने आगे कहा कि संघ द्वारा भविष्य में भी कोचों और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि हरियाणा के खिलाड़ी निरंतर उच्च स्तर पर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम कोच सुरजीत सिंह व राजकुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि खिलाड़ियों ने हर मुकाबले में तकनीक, धैर्य और साहस का शानदार प्रदर्शन किया है और आने वाले समय में हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। संघ की ओर से सभी खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का भरोसा जताया गया।


---

इस प्रकार रहे परिणाम

अंडर 12-13 आयु वर्ग के सिरसा से अमृतबीर सिंह और कार्तिक शर्मा व 14-15 आयु वर्ग के धन्वंतरी ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। अंडर 16-17 आयु वर्ग में फरीदाबाद के दीपांशु ने भी स्वर्ण पदक जीता। स्पर्धा में अंडर 12-13 आयु वर्ग के वंश, 14-15 आयु वर्ग के सिरसा के प्रिंस और फरीदाबाद के यश , 16-17 आयु वर्ग के रोहित के साथ-साथ 16-17 महिला वर्ग में जया और नम्रता ने रजत पदक जीतकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा 12-13 आयु वर्ग में सिरसा के सहज शर्मा और विश्व, 14-15 आयु वर्ग में हिसार से कार्तिक, फरीदाबाद के अभय, सिरसा के नवजोत सिद्धू और भिवानी के विनय कुमार व 16-17 आयु वर्ग में सिरसा के सुखदेव सिंह और युवराज ने कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया। फरीदाबाद के प्रिंस चौधरी ने भी 14-15 आयु वर्ग में भाग लेकर टीम का हौंसला बढ़ाया। सेल्फ डिफेंस स्पर्धा में 16-17 आयु वर्ग के युवराज ने रजत पदक हासिल किया, जबकि जुझार सिंह और दिलराज सिंह ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed