फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   plantation in cdlu

Sirsa News: सीडीएलयू में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में हुआ पौधरोपण

Fri, 24 Jul 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 24 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
plantation in cdlu
जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष पुनीश जिंदिया और मुख्य न्यायिक
हरा-भरा सिरसा अभियान को मिला बल
विज्ञापन

फोटो -- 14
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के प्रांगण में वीरवार को मैसिव प्लांटेशन ड्राइव और हरा-भरा सिरसा 2.0 अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए पौधरोपण किया।
इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष पुनीश जिंदिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव संतोष बागोतिया, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संतोष बागोतिया ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के मार्गदर्शन में जिले में विशाल पौधरोपण अभियान और हरा-भरा सिरसा मुहिम संचालित की जा रही है। अभियान का उद्देश्य अधिक-से-अधिक पौधे लगाना तथा उनके संरक्षण और नियमित देखभाल को सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आमजन से आह्वान किया कि वे अधिक-से-अधिक पौधरोपण करें और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लें ताकि पर्यावरण संरक्षण को प्रभावी रूप से बढ़ावा दिया जा सके। कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं।

ये ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ-साथ वायु प्रदूषण को कम करने, भू-जल स्तर बढ़ाने, मिट्टी के कटाव को रोकने और जलवायु परिवर्तन जैसी पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed