{"_id":"69dd3ed50fb4c6460f07e6a6","slug":"plan-of-cylinder-in-marriage-sirsa-news-c-128-1-svns1027-156571-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शादी-ब्याह के लिए सिलिंडर लेना हुआ आसान, दफ्तर के चक्कर खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शादी-ब्याह के लिए सिलिंडर लेना हुआ आसान, दफ्तर के चक्कर खत्म
Tue, 14 Apr 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
- उपभोक्ताओं को मिली राहत, विभाग करेगा मॉनिटरिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शादी-ब्याह, भोग व अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए अब गैस सिलिंडर लेने की प्रक्रिया को सरल बना दिया गया है। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से सोमवार को जारी आदेशों के बाद अब गैस एजेंसियां अपने स्तर पर ही इन कार्यक्रमों के लिए सिलिंडर की सुविधा देंगी। इसकी मॉनिटरिंग विभाग के अधिकारी करेंगे। इससे अब उपभोक्ताओं को डीएफएससी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
एक माह से शादी, भोग व अन्य कार्यक्रमों को लेकर कॉमर्शियल सिलिंडर की उपलब्धता करवाने का काम जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय से चल रहा था। गैस एजेंसियों के कॉमर्शियल सिलिंडर के स्टॉक के अनुसार इन कार्यक्रमों के लिए तिथि अनुसार सिलिंडर उपलब्ध एजेंसी करवाए जा रहे थे।
कार्यालय में आने के बाद लोगों को एजेंसी में संपर्क करना पड़ता था और कई बार अधिकारियों से फोन करवाने पड़ते थे। लोगों अंदर असुरक्षा की भावना बनी रहती थी कि सिलिंडर प्राप्त होंगे या नहीं। किस एजेंसी से प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
नई व्यवस्था के तहत अब आवेदकों को सीधे गैस एजेंसियों पर ही आवेदन करना होगा। विभाग की ओर से पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।
बॉक्स
इस प्रकार करना होगा उपभोक्ताओं को आवेदन
अधिकारियों के अनुसार, उपभोक्ताओं को अपनी आवेदन प्रक्रिया गैस एजेंसी में ही पूरी करनी होगी। आवेदन पत्र पर पार्षद या सरपंच के हस्ताक्षर आवश्यक होंगे। आवेदन जमा होने के बाद एजेंसी द्वारा सीधे कॉमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ शादी या भोग का कार्ड व अपना एक पहचान पत्र जमा करवाना होगा। जितने सिलिंडर कॉमर्शियल प्राप्त करेंगे, उसकी सिक्योरिटी राशि भी जमा करवानी होगी। सिक्योरिटी राशि सिलिंडर वापसी पर एजेंसी वापस करेगी।
बॉक्स
कार्यालय का काम हो रहा था प्रभावित
शादी, भोग आदि के लिए कॉमर्शियल सिलिंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवेदन देने उपभोक्ता कार्यालय आते थे। एक अधिकारी की नियमित रूप से ड्यूटी रहती थी कि वह कार्यालय में मौजूद रहेगा और उनके आवेदन लेगा। उन्हें जानकारी देगा कि उन्हें क्या करना है और कैसे करना है। इससे फील्ड मॉनिटरिंग का कार्य प्रभावित होता था। अब स्थिति कंट्रोल में होने के बाद सीधे एजेंसी स्तर पर ही यह सुविधा दे दी है। ऐसे में मॉनिटरिंग का कार्य में अधिकारियों की ड्यूटी बढ़ाई जा सकेगी।
शादियों का सीजन हो चुका है शुरू
यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब गेहूं की कटाई के साथ-साथ शादियों का सीजन भी शुरू हो चुका है। इस दौरान सिलिंडर की मांग बढ़ जाती है। नई व्यवस्था से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे समय की बचत भी होगी।
कोट्स
शादी, भोग आदि के लिए एजेंसी स्तर पर ही उपभोक्ता सिलिंडर प्राप्त कर सकता है। उन्हें वहीं पर आवेदन करना होगा और इसकी मॉनिटरिंग का काम विभाग की ओर से किया जाएगा।
-हरवीर सिंह, डीएफएससी, सिरसा