फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pistol robbed of millions of agents on the force, sirsa news

पिस्तौल के बल पर एजेंट से लाखों की लूट

Thu, 15 Dec 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 15 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। थाना रानियां क्षेत्र के गांव नगराना के समीप बुधवार शाम बाइक सवार दो युवकों ने पिस्तोल के बल पर एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट से एक लाख 11 हजार 700 रुपये की नकदी लूट ली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं सूचना के बाद रानियां थाना पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी करते हए दो युवकों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजस्थान के सिलोखेड़ी निवासी युवक नवनीत कुमार ऐलनाबाद में एक फाइनेंस कंपनी में कार्य करता है। थाना रानियां प्रभारी जगदीश जोशी ने बताया कि नवनीत बुधवार को गांव नगरना में वसूली के लिए गया था वापसी गांव से निकलते ही दो बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया और पिस्तौल के बल पर बैग में रखी नकदी छीन ली। बैग में एक लाख 11 हजार 700 रुपये की राशि थी। उन्होंने बताय कि लूट कर सूचना मिलते ही क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर डीएसपी हैड क्वाटर विजय कक्कड ने रानियां में डेरा डाला हुआ है। बताया गया है कि पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत मे लिया है जिनका पहले से ही रिकार्ड खराब है। पर पुलिस इससे इंकार कर रही है।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
सिरसा। थाना रानियां क्षेत्र में ओटू हैड के समीप बुधवार देर शाम को अजात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। इसकी पहचान नहीं हो सकी है। बताया गया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक को सिरसा के नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed