{"_id":"67cb3c217b0c5bc2aa0e3c40","slug":"pilot-project-started-for-cashless-treatment-of-road-accident-victims-sp-vikrant-sirsa-news-c-128-1-svns1027-134355-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में पीड़ितों के कैशलेस इलाज के लिए पायलट परियोजना शुरू : एसपी विक्रांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में पीड़ितों के कैशलेस इलाज के लिए पायलट परियोजना शुरू : एसपी विक्रांत
विज्ञापन
सिरसा। सड़क दुर्घटना में पीड़ितों के कैशलेस इलाज के लिए पायलट परियोजना शुरू की गई है। दुर्घटना में घायलों को अब 1.5 लाख रुपये की कैशलेस मुफ्त उपचार सुविधा प्रदान की जा रही है। यह बात पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने पुलिस लाइन के प्रशासनिक भवन में जिला के सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों थाना प्रभारियों की बैठक के दौरान कही।
बैठक में एसपी ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में राज्य पुलिस को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से कहा कि हरियाणा पुलिस ने इस संबंध में एक अनूठी पहल शुरू की है। सड़क दुर्घटना में पीड़ित की मदद के लिए कैशलेस उपचार योजना शुरू की है, जिसके तहत सड़क दुर्घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस रिपोर्ट दर्ज होने पर सात दिनों के लिए 1.5 लाख रुपये तक के उपचार को कवर किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित पैनल हॉस्पिटल का प्रबंधन करने वाले सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का डेटा अपने सॉफ्टवेयर में अपलोड करेगा और संबंधित पुलिस स्टेशन को सूचित करेगा।
पुलिस छह घंटे के भीतर पुष्टि करेगी कि उक्त व्यक्ति सड़क दुर्घटना में शामिल था या नहीं। उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच के दौरान सड़क दुर्घटना की पुष्टि होने पर ही घायल व्यक्ति को कैशलेस मुफ्त उपचार मिले सकेगा। थाना प्रभारी आमजन को यातायात नियमों की बारे में जागरूक करें।