{"_id":"67951d6adc97bdab90066ebe","slug":"picture-changed-by-thinking-where-life-used-to-be-ruined-now-new-life-begins-there-sirsa-news-c-128-1-sir1002-132138-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अग्रवाल पार्क... कभी उजड़ता था जीवन, अब यहां से लोग करते हैं नशे की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अग्रवाल पार्क... कभी उजड़ता था जीवन, अब यहां से लोग करते हैं नशे की शुरुआत
Sat, 25 Jan 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 25 Jan 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
अग्रवाल पार्क में विवाह संपन्न करवाते हुए संस्था के सदस्य। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा
श्री अग्रवाल पार्क ट्रस्ट ने दो साल पहले नशे का अड्डा बननी ग्रीन बेल्ट की गंदगी को दूर करने का बीड़ा उठाया था। मंडी के आस पास के लोगों ने मिलकर इन ग्रीन बेल्ट को हरा भरा बनाया और इस काम में माली ने उनका पूर्ण सहयोग किया। वर्ष 2023 में माली की बेटी की शादी थी और उसकी आर्थिक स्थिति ज्यादा बेहतर नहीं थी। ऐसे में अग्रवाल पार्क ट्रस्ट के सदस्यों ने मिलकर पहली बार कन्या दान किया। कन्यादान करने के बाद सभी के जहन में आया कि इसे एक मुहिम बनाया जाएगा और कन्यादान महादान की मुहिम शुरू की।
आज इस मुहिम के तहत 31 गरीब व जरूरतमंद परिवार की कन्याओं की शादी करवाई जा चुकी है। जो सुखमय गृहस्थ जीवन व्यतीत कर रही है। इसी कड़ी में अब ट्रस्ट 16 फरवरी 2025 को गरीब व जरूरतमंद कन्याओं की शादी करवाएगी।
ट्रस्ट के पदाधिकारी पुरुषोतम गोयल ने बताया कि कन्यादान महादान संस्था के लोगों से जुड़ी हुई भावना है। इसमें संस्था के 20 से 25 सदस्यों के साथ समाजसेवी लोगों का सहयोग भी रहता है। जो कन्या के विवाह के लिए कुछ करना चाहते है। हमारी संस्था की ओर से कन्या के विवाह की सभी रस्मों को पूर्ण करवाया जाता है। स्त्रीधन से लेकर बारात के स्वागत और भोजन की व्यवस्था संस्था करती है। किसी प्रकार की कोई वस्तु परिवार के सदस्यों से संस्था नहीं लेती है।
विज्ञापन
-- -
पार्क में होते है कन्याओं के विवाह
उन्होंने बताया कि अग्रवाल पार्क को हरा भरा बनाने से हुई शुरूआत के बाद निर्णय लिया गया कि कन्याओं की शादी यहीं करवाई जाएगी। वर्ष 2023 से कन्याओं की शादी पार्क में करवाई जाती है। इसी कारण पार्कों को ओर सुंदर बनाया गया है। समाज के लोगों के सहयोग से महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा भी लगवाई गई है जो हमारे समाज के आदर्श है। हमारा प्रयास है कि कन्याओं की शादी निरंतर करवाए। इसको लेकर शहर में प्रचार प्रसार किया जाता है। लाउडस्पीकर स्पीकर से लेकर पोस्टर आदि के माध्यम से लोगों को अवगत करवाया जाता है ताकि किसी गरीब व जरूरतमंद परिवार को बेटी की शादी के लिए परेशान न होना पड़े।