फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   PHC running in Panchayati buildings in the district will be constructed

Sirsa News: जिले में पंचायती भवनों में चल रहे पीएचसी का होगा निर्माण

Mon, 17 Jun 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 17 Jun 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
PHC running in Panchayati buildings in the district will be constructed
नागरिक अस्पताल सिरसा।
सिरसा। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम पंचायतों के भवनों में चल रहे उप स्वास्थ्य केंद्रों को अलग से भवन देने के लिए कवायद आरंभ कर दी गई है। इसके पहले चरण में जहां 5 उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने की अनुमति मिली थी। अब 7 और गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन बनाए जाएंगे। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 388.50 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है।
विज्ञापन

इन भवनों की मरम्मत व नव निर्माण का कार्य पंचायती राज विभाग को सौंपा गया है। जल्द ही इसका टेंडर हो जाएगा और उप स्वास्थ्य केंद्रों के जर्जर भवनों का जीर्णोद्धार कार्य आरंभ हो जाएगा। बता दें कि जिले में इस समय गांव व शहरी क्षेत्रों में 114 उप स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें अधिकांश गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्रों की जो इमारतें हैं, वह काफी पुरानी हैं। इनमें कई काफी जर्जर हो चुकी हैं। जिस कारण गांवों में चिकित्सकों को ग्राम चौपाल या गांवों में स्थित ग्राम पंचायतों के अन्य भवनों में उप स्वास्थ्य केंद्र चलाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर उप स्वास्थ्य केंद्र पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एक मेल व फीमेल एमपीएचडब्ल्यू तथा एक-एक एएनएम की नियुक्ति की गई है। ऐसे में अब विभाग जहां पर उप स्वास्थ्य केंद्र जिन गांवों में ग्राम चौपालों या ग्राम पंचायतों की इमारतों में चल रहे हैं, उनको नया उप स्वास्थ्य केंद्र बनवाकर देगा। ताकि ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सही से मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

7 गांवों में बनेंगे नए उप स्वास्थ्य केंद्र
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के 7 गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए राशि जारी कर दी गई है। प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र पर 55.50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। गांव अहमदपुर, दारेवाला, नथौर, फिरोजाबाद, ढूकड़ा, नानुआना व लंबी गांव शामिल हैं, जहां नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनने हैं। नई इमारत बनने के बाद इन उप स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर तरीके से ग्रामीणों को मिलने लग जाएंगी। गांवों में कई इमारतें ऐसी हैं, जो काफी जर्जर हैं।

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को होगा फायदा
जिला के नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या अत्यधिक रहती है। जिससे नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या के कारण काफी बोझ भी रहता है। वहीं अगर गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे, तो मरीजों को सुविधाएं मिलने से वहां के लोगों को छोटी-छोटी बीमारी का उपचार के लिए ब्लाॅक एवं जिला नागरिक अस्पताल में नहीं आना पड़ेगा। जिसके चलते जिला अस्पताल पर भी अनावश्यक बोझ नहीं पड़ेगा।



जिले में सात उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण किया जाना है। प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र पर 55.50 लाख रुपये खर्च करने की स्वीकृति मिली है। पंचायती भवनों में चल रहे और काफी स्वास्थ्य भवन जर्जर अवस्था में हैं। इससे पहले 5 उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण की स्वीकृति मिली थी। भवन निर्माण के बाद इनका नाम भी सरकार की ओर से आयुष्मान आरोग्य केंद्र के रूप में रखा जाएगा।
- डाॅ. राजेश चौधरी, उप सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed