फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Petrol pump operator cheated of Rs 12 lakh

पेट्रोल पंप संचालक से 12 लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump operator cheated of Rs 12 lakh
सिरसा। ऐलनाबाद स्थित पेट्रोप पंप पर तैनात मुनीम ने डे-बुक में फर्जी एंट्री कर संचालक से 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। जब पीड़ित उससे राशि वापस मांगने के लिए पहुंचा तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अमित कुमार और उसके पिता अजयपाल निवासी मैहना खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनीष कुमार ने बताया वह हिसार स्थित आईसीआईसी बैंक में बतौर रिकवरी मैनेजर के पद पर कार्यरत है और हिसार में ही रहता है। उसने बताया कि उसका गांव उमेदपुरा में बदरी प्यूल्स के नाम से पेट्रोल पंप है। उसने पेट्रोल पंप खातों की देखरेख व मुनीम के लिए अमित कुमार निवासी मैहनाखेड़ा को फरवरी 2020 में काम पर रखा था। जब वह डे-बुक की जांच करता तो सेल, बिक्री व उधार की एंट्री होती थी। डेबुक में फोन-पे, गुगल-पे व स्वाइप कार्ड की राशि अधिक लिखी होती थी, लेकिन बैंक में पेट्रोल पंप के खाते में राशि कम जमा होती थी। आरोप है कि अमित कुमार गलत तरीके से एंट्री कर राशि अपनी जेब में डाल लेता था। वहीं उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2021 को अमित ने डेबुक में ओपनिंग अमाउंट 7 लाख 46 हजार 109 दिखाई थी। दिन की बिक्री समाप्ति के बाद हिसाब करने पर रोकड़ 8 लाख 51 हजार 428 रुपये होनी चाहिए थी। लेकिन अमित ने रोकड़ केवल 5 लाख 4 हजार 580 ही दिखाई। आरोप है कि मुनीम ने 3 लाख 46 हजार 848 रुपये का गबन कर लिया। इसी प्रकार अमित फोन-पे, गुगल-पे व स्वाइप की राशि डे-बुक पर अधिक दिखाकर गबन करता रहा। आरोपी ने करीब 12 लाख रुपये की ठगी कर दी। वह फर्जी एंट्री कर उसके साथ धोखाधड़ी करता रहा। इसके बाद पीड़ित ने अमित के पिता अजय पाल को जानकारी दी तो उसने रुपये वापस देने की बात कही। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अमित को पेट्रोल पंप से हटा दिया। ऐसे में जब वह दोबारा से उनसे राशि वापस मांगने के लिए पहुंचा तो पिता और बेटे ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर तैनात मुनीम अमित कुमार की ओर से गबन करने की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर अमित और उसके पिता पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। -तारा चंद, जांच अधिकारी, ऐलनाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed