फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Person beaten to death in Kheshergarh

खाईशेरगढ़ में व्यक्ति की डंडे से पीट कर हत्या

Sun, 07 Feb 2021 10:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Person beaten to death in Kheshergarh
इस कमरे में की गई थी हत्या। - फोटो : Sirsa
गांव खाईशेरगढ़ में किसी बात को लेकर विवाद में एक व्यक्ति की डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान रखाराम (42) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि शनिवार रात रखाराम घर से दांत में दर्द की दवा लेने के लिए निकला। रास्तेे में कालूराम ने रखाराम को अपने कमरे में बुला लिया। जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और शराब के नशे में कालूराम ने रखाराम की डंडे से पिटाई शुरू कर दी। कुछ समय परिजनों को किसी व्यक्ति ने फोन किया कि कालूराम व रखाराम के बीच झगड़ा हो गया है और कालू राम ने रखाराम को डंडे से पीट रहा है। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो रखाराम जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा था और कालूराम उसे डंडे से मार रहा था। शोर मचाए जाने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों की सहायता से रखाराम को अस्पताल ले जाया गया। जहां रखा राम के गुप्तांग पर अधिक चोट लगने के चलते उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल ने मामले की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के भतीजे मोहन लाल के बयान पर आरोपित कालूराम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि कालूराम अकेला रहता था और शराब का आदी है। वहीं मृतक रखाराम अपनी मां के साथ रहता था।
विज्ञापन

कोट
आरोपित व मृतक दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। जिसके बाद शराब के नशे में तैश में आए काल़ूराम ने रखाराम की डंडे व गुप्तांग पर लातों से चोट मारकर हत्या कर दी। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- काशीराम बैनीवाल, थाना प्रभारी, ओढां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed