{"_id":"6aff49b89e0a70a58c09bf18","slug":"self-help-group-programme-sirsa-news-c-128-1-svns1027-168770-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्वयं सहायता समूहों से बदल रही महिलाओं की तकदीर, 6.5 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्वयं सहायता समूहों से बदल रही महिलाओं की तकदीर, 6.5 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
Fri, 20 Nov 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। पंचायत भवन मे ंस्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा
हरियाणा में 60 हजार से अधिक समूह सक्रिय, अचार-पापड़ से लेकर ड्रोन संचालन तक में महिलाएं बना रहीं पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा में महिला सशक्तीकरण की तस्वीर तेजी से बदल रही है। कभी घर की चहारदीवारी तक सीमित रहने वाली महिलाएं आज स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार की नई इबारत लिख रही हैं।
प्रदेश में 60 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से करीब 6.5 लाख महिलाएं जुड़कर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। सरकार की आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण योजनाएं महिलाओं के इस सफर को नई मजबूती दे रही हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने वीरवार को स्थानीय पंचायत भवन में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह केवल आर्थिक गतिविधियों का माध्यम नहीं हैं।
विज्ञापन
ये महिलाओं को आत्मविश्वास, सामाजिक पहचान और निर्णय लेने की ताकत भी दे रहे हैं। डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद महिला सशक्तीकरण को नई दिशा मिली है।
लखपति दीदी और ड्रोन दीदी जैसी पहल महिलाओं को पारंपरिक रोजगार से आगे बढ़कर नए क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध करवा रही हैं। स्वयं सहायता समूहों को सरकारी योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता दी जाती है।
इससे महिलाएं अपना काम आसानी से शुरू कर सकती हैं। इस व्यवस्था की खासियत यह है कि महिलाएं रोजगार स्थापित करने के बाद धीरे-धीरे सहायता राशि लौटाती हैं। इससे दूसरे समूहों के लिए भी अवसर तैयार होते हैं।
महिला चौपालों से सशक्तीकरण
प्रदेश सरकार प्रत्येक गांव में महिला चौपाल स्थापित करने की दिशा में प्रयास कर रही है। इन चौपालों में महिलाएं एकत्रित होकर अपने समूहों की गतिविधियां संचालित कर सकेंगी। वे आपसी संवाद के माध्यम से नए कामों की योजनाएं भी बना सकेंगी। डॉ. अर्चना गुप्ता ने महिलाओं से कहा कि महिला चौपाल बनने तक वे गांव की दूसरी चौपालों का भी इस्तेमाल करें। इसके लिए किसी तरह का संकोच करने की आवश्यकता नहीं है। ये चौपालें महिलाओं के लिए संवाद और रोजगार का केंद्र बनेंगी।
परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण
डॉ. अर्चना गुप्ता ने महिला सशक्तीकरण में परिवार की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने में सास, दादी सास और परिवार के अन्य सदस्यों का सहयोग जरूरी है। परिवार महिलाओं की ताकत बने, उनकी राह में रुकावट नहीं। उन्होंने कहा कि कई परिवारों में बुजुर्ग महिलाएं अपनी बहुओं को घर से बाहर निकलकर काम करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। वे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता कर रही हैं। यह सामाजिक बदलाव की एक अच्छी तस्वीर है।
प्रदेश में महिलाओं की उपलब्धियां
डॉ. अर्चना गुप्ता ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाओं ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद से सोनीपत तक हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम था। उस दौरान उनकी मुलाकात स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से हुई थी। उनके काम और उपलब्धियों ने डॉ. अर्चना गुप्ता को काफी प्रभावित किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री वेद फूला, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह, नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप, भारत भूषण, भावना शर्मा, सुनीता सैनी, जसविंद्र पाल पिंकी, बिमला सिवर और पार्षद सुमन शर्मा मौजूद रहीं।