फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   person arrested with 400 pills of drugs

नशे की 400 गोलियों सहित व्यक्ति काबू

Thu, 05 Mar 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
person arrested with 400 pills of drugs
रोड़ी थाना पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव सूरतिया क्षेत्र से एक व्यक्ति को नशे की 400 प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान छिंदा सिंह निवासी नांगल के रुप में हुई है। रोड़ी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर वजीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना रोड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि रोड़ी थाना की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान क्षेत्र गांव सूरतिया क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे व्यक्ति ने पुलिस पार्टी को देखकर खिसकने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 400 नशे की प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुईं। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed