{"_id":"63edeaf0e65fdf1d4a0f90c4","slug":"people-staged-sit-in-against-cdlu-disputed-land-case-in-sirsa-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: विवादित जमीन का मामला, लोगों ने CDLU के खिलाफ जाम लगाकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: विवादित जमीन का मामला, लोगों ने CDLU के खिलाफ जाम लगाकर दिया धरना
Thu, 16 Feb 2023 02:06 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 16 Feb 2023 02:06 PM IST
सार
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय पीछे की तरफ कुछ भूमि विवादित है। इस भूमि पर मुजारे अपना हक जता रहे हैं।मामला न्यायालय में विचाराधीन है। प्रदर्शनकारियों में शामिल सुरेंद्र, सुमित्रा, लेखराज, वेद प्रकाश, परमजीत सहित अन्य लोगों ने बताया कि न्यायालय की ओर से नोटिस आए हैं।
विज्ञापन
रोड को जाम करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की विवादित जमीन के पास चहारदीवारी के निर्माण के खिलाफ ढाणी निवासी लोग एकत्र हो गए। दूसरे दिन लगाकर ढाणी निवासियों ने मिनी बाईपास पर जाम लगा दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया। लंबा जाम लग गया। हालांकि बाद में वाहन चालक वापस मुड़ गए। सुबह 9 बजे से लगातार ढाणी निवासी सड़क पर धरना देकर बैठे हैं।
विज्ञापन
विवादित जमीन पर सीडीएलयू ने शुरू करवाया दीवार का काम
सीडीएलयू की पीछे की तरफ कुछ भूमि विवादित है। इस भूमि पर मुजारे अपना हक जता रहे हैं।मामला न्यायालय में विचाराधीन है। प्रदर्शनकारियों में शामिल सुरेंद्र, सुमित्रा, लेखराज, वेद प्रकाश, परमजीत सहित अन्य लोगों ने बताया कि न्यायालय की ओर से नोटिस आए हैं। हालांकि उन्होंने नोटिस के लिफाफा खोले नहीं है लेकिन उनका कहना है कि भूमि खाली करवाने के लिए उक्त नोटिस भेजे जा रहे हैं। दूसरी ओर विवादित जमीन पर सीडीएलयू ने भी चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इसका भी उक्त लोग विरोध कर रहे हैं। सुबह से प्रदर्शनकारी सड़क के बीच धरना देकर बैठे हैं। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम थी और भारी पुलिस बल भी तैनात है। हालांकि पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन उनकी नहीं सुनी।
विज्ञापन