फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People should avoid clicking on suspicious links.

Sirsa News: संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें आमजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
People should avoid clicking on suspicious links.
ओढां।शिविर में ग्रामीणों को संबोधित करते पीएसआई अजय। ( पुलिस )
ओढां। थाना के साइबर हेल्प डेस्क इंचार्ज पीएसआई अजय कुमार ने गांव चोरमार खेड़ा में जागरूकता शिविर का शनिवार को आयोजन कर लोगों को साइबर क्राइम बारे जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध एक तेजी से बढ़ता खतरा है और इससे बचाव के लिए जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


इस विषय में सावधानी बरतें और संदिग्ध संदेशों या लिंक पर क्लिक करने से बचें। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम आज समाज के हर वर्ग को प्रभावित कर रहा है। साइबर ठग दूर-दराज बैठे ठगी के नए-नए तरीके ईजाद कर लोगों के खाते साफ करने में लगे हुए हैं। आपकी जीवन भर की मेहनत की कमाई एक पल में ही खाते से उड़ सकती है।
विज्ञापन


इसलिए तकनीक का समझदारी से उपयोग करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। पुलिस प्रशासन साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन समाज की सामूहिक जागरूकता ही इसे जड़ से समाप्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उपस्थित युवाओं से सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करने और तकनीक को समस्या नहीं बल्कि साधन बनाने का आग्रह किया। वहीं कांस्टेबल नवलकिशोर ने भी अपने संबोधन में ग्रामीणों से स्वयं जागरूक होकर औरों को भी जागरूक करने की अपील की। शिविर के दौरान उपस्थित सभी युवाओं व ग्रामीणों ने प्रण लिया कि वे तकनीक का समझदारी से उपयोग करेंगे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed