फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People protested against installation of mobile tower in residential area

Sirsa News: रिहायशी मोहल्ले में मोबाइल टावर लगाने पर लोगों ने जताया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
People protested against installation of mobile tower in residential area
रानियां। शहर के नकोड़ा बाजार में एक रिहायशी मकान की छत पर निजी कंपनी की ओर से मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर लोगों ने विरोध जताया। मोहल्ला वासियों ने प्रदर्शन कर संबंधित कंपनी अधिकारियों को मोहल्ले में किसी भी कीमत पर इस टावर न लगाने की चेतावनी दी। इसके बाद कंपनी के कर्मचारी टावर के सामान लौट गए।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार, शहर के मुख्य भगत सिंह चौक के समीप रमन जैन का घर है। वह अपने घर की छत पर एयरटेल कंपनी का टावर लगवाना चाहता है। मंगलवार सुबह कंपनी के कर्मचारी व अधिकारी टावर का सामान लेकर रमन जैन के घर पहुंचे। टावर का सामान देखकर आसपास के दुकानदार व मोहल्ला वासी मौके पर एकत्रित होकर टावर लगाने को लेकर कड़ा विरोध जताया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद डॉ. बसंत, मनोज कुमार, विशाल कुमार, डॉ. गौरव खुराना, लवली सोनी, तनु सोनी, हरपाल सिंह, पंकज कुमार, रिंपी नागपाल, मंगत कवात्रा सहित अन्य ने बताया कि कंपनी के अधिकारी जबरदस्ती यहां टावर लगाना चाहते हैं जबकि यह रिहायशी एरिया है। उनका कहना है कि अगर यहां टावर लगता है मोहल्ले में टावर रेडिएशन से कैंसर जैसी बीमारियां फैलने का खतरा हो सकता है। इसलिए वह इस टावर को यहां पर नहीं लगने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी यहां टावर लगाने की कोशिश की गई थी ,तब उन्होंने इसका विरोध जताया था। फिर कंपनी के कर्मचारी लौट गए। अब कुछ दिन बीत जाने के बाद कंपनी के कर्मचारी व अधिकारी फिर से सामान लेकर यहां जबरदस्ती टावर लगाने पहुंच गए। लोगों ने बताया कि इससे संबंधित एक शिकायत नगरपालिका रानियां में भी दे चुके हैं।


बीते दिवस नगरपालिका प्रशासन की ओर से भी इस टावर को लगाने को लेकर आपत्ति जताई गई थी। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर नगरपालिका रानियां के चेयरमैन मनोज सचदेव मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि टावर लगाने की नियमावली देखी जाएगी और अगर गलत हुआ तो कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed