फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People protested against installation of mobile tower in Rania

Sirsa News: रानियां में लोगों ने किया मोबाइल टावर लगाने का विरोध

Sun, 22 Sep 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 22 Sep 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
People protested against installation of mobile tower in Rania
रानियां में माेबाइल टावर लगाने पर विरोध करते लोग।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा/रानियां। स्थानीय लोगों ने रानियां शहर के भगत सिंह चौक पर मोबाइल टावर लगाने का विरोध कर रोष जताया है। स्थानीय लोगों शाम लाल, विजय, दर्शना, विकास आदि का कहना है कि आबादी वाले इलाके में वह किसी भी हालत में टावर नहीं लगाने देंगे। उन्होंने बाजार तक की चेतावनी दी।
टावर कंपनी के कुछ लोग शनिवार को भगत सिंह चौक में पहुंचे और मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू कर दिया। इसका पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए काम बंद करवा दिया। लोगों का कहना है कि आबादी के बीच में टावर लगाने से आसपास के लोगों को परेशानी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो माह पहले भी यहां पर टावर लगाने के लिए कुछ लोग आए थे, लेकिन लोगों ने इसका विरोध किया। इस कारण टावर नहीं लग पाया। अब दोबारा यहां पर टावर लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। लोगों ने नगरपालिका के अधिकारियों और चेयरमैन से भी गुहार लगाई। तब उन्होंने आश्वासन दिया था कि टावर नहीं लगाने देंगे लेकिन अब टावर लगाने आए लोग कह रहे हैं कि उनके पास नगरपालिका की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए उन्होंने नगरपालिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य और परेशानी की अनदेखी कर अधिकारियों ने अपने लालच में अनुमति दी है। विरोध जता रहे लोगों ने कहा कि यहां टावर नहीं लगाने दिया जाएगा। इसलिए मौके पर काम बंद कर दिया गया है।


उधर, टावर कंपनी से आए एक अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में टावर पहले से लगा है। वह असुरक्षित है। उसी को बदल कर यहां छोटा टावर लगाया जा रहा है। उन्होंने नगरपालिका से इसकी अनुमति ली है। उन्होंने बताया कि फिलहाल चार दिन के लिए काम को रोक दिया गया है। स्थानीय लोगों की संतुष्टि होने के बाद अनुमति के आधार पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed