फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People of the state are eager to form a triple engine government: Ranbir

ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने को प्रदेश की जनता उत्सुक : रणबीर

Sat, 22 Feb 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 22 Feb 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
People of the state are eager to form a triple engine government: Ranbir
सिरसा। हरियाणा में निकाय चुनावों में भाजपा को जनता का पूरा साथ मिल रहा है। भाजपा के उम्मीदवार नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका के चुनावों में जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। प्रदेश की जनता डबल इंजन के बाद अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रही है। उक्त बातें कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों ने शहर की सड़कों को बेहतर बनाने, जल आपूर्ति और सीवरेज सुविधाओं में सुधार के लिए भाजपा को जीत दिलाने का मन बना लिया है। शहर में प्रचार अभियान के दौरान कई मतदाताओं से बातचीत की। उनको भाजपा पर पूरा विश्वास है। पार्टी ने भी विकास की इसी सोच के मद्देनजर सिरसा में शांति स्वरूप को भाजपा का उम्मीदवार बनाया है। वे पांच बार पार्षद रह चुके हैं और उनका लंबा अनुभव है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इसमें लिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई की है, जो भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षी दल कांग्रेस के संबंध में पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं, गुटों का झुंड है। भाजपा में किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। पार्टी एकजुट होकर चुनाव प्रचार में लगी हुई है और यही भाजपा की ताकत है। इस मौके पर जिला प्रधान शीशपाल कंबोज, जगदीश चोपड़ा, सुरेंद्र आर्य, गुरदेव राही, चेयरमैन प्रत्याशी शांति स्वरूप, कपिल सोनी सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed