फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People do not trust Congress, INLD-BSP alliance will form government: Abhay Chautala

जनता को कांग्रेस पर भरोसा नहीं, इनेलो=बसपा गठबंधन बनाएगा सरकार : अभय चौटाला

Sun, 21 Jul 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 21 Jul 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
People do not trust Congress, INLD-BSP alliance will form government: Abhay Chautala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने शनिवार को गांव माखोसरानी, शक्कमंदोरी, रूपाणा जाटाण, रूपाणा बिश्नोइयां, चाहरवाला, जोगीवाला, रामपुरा बगड़िया, कागदाना, शाहपुरिया व दड़बा कलां पहुंचे और ग्रामीणों से मिले। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि इनेलो पूरी तरह से चुनावी मोड पर आ गई है। ऐलनाबाद उनका अपना परिवार है और यहां के लोग उनके पारिवारिक सदस्य हैं।
उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा ने सदैव ऐलनाबाद से विकास के मामले में भेदभाव किया है, जिससे यहां के लोगों को आधारभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री झूठी घोषणाएं करके प्रदेशवासियों को गुमराह कर रहे हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल की घोषणाओं को ही बदलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे भाषणों में नहीं बल्कि काम में भरोसा रखते हैं।
विज्ञापन

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि क्षेत्र में गुलाबी सुंडी के प्रकोप के कारण किसानों को खासी परेशानी आ रही है। वे इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे ताकि वे वैज्ञानिकों को इस गुलाबी सुंडी से छुटकारा दिलाने के लिए शोध करने को कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस पर भरोसा नहीं करती, इसलिए आगामी विधानसभा चुनावों में इनेलो-बसपा गठबंधन ही सत्तासीन होगा। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को इनेलो राज्य स्तर पर रैली आयोजित कर भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर कश्मीर सिंह करीवाला, विनोद बैनीवाल, जयनारायण सहारण, भल्लाराम कासनिया, जगदीश सहारण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed