फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People blocked the road for half an hour due to disruption in drinking water supply

Sirsa News: पेयजल सप्लाई बाधित होने पर लोगों ने आधे घंटे तक लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
People blocked the road for half an hour due to disruption in drinking water supply
पेयजल आपूर्ति के लिए हिसा​िरया बाजार में जाम लगाकर प्रदर्शन करते लोग।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हिसारिया बाजार में वाटर ड्रेनेज लाइन डालने के दौरान तोड़ी गई पेयजल लाइन व कनेक्शनों के कारण आसपास की कालोनियों में पेयजल सप्लाई दो माह से बाधित है। सोमवार शाम पांच बजे आसपास के दुकानदार और कालोनी वासी रोष में आ गए। लोगों ने हिसारिया बाजार में पाइप लगाकर आवाजाही बाधित कर दिया। लोगों ने कहा कि दो माह से उनके घरों में पेयजल नहीं आ रहा। अगर सप्लाई आती भी है तो दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। मामले की सूचना मिलने पर नगर परिषद और जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

आधे घंटे तक लोगों ने रोड जाम किए हुए रखा। कालोनी वासी अशोक बांसल, संदीप कुमार, घनश्याम दास, प्रभजीत सिंह ने बताया कि दो माह से रोड पर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस दौरान ही घरों में पानी की सप्लाई आनी बंद हो गई। अब टैंकरों की सहायता से गुजारा कर रहे हैं। इस संबंध में वह पहले भी कई बार अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया है। अब परेशान होकर जाम लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed