फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People are not afraid of spreading corona infection, SDM inspected and reprimanded the shopkeepers

कोरोना संक्रमण फैलाव का नहीं लोगों में भय, एसडीएम ने निरीक्षण कर दुकानदारों को लगाई फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
People are not afraid of spreading corona infection, SDM inspected and reprimanded the shopkeepers
बाजार का निरीक्षण करते एसडीएम - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में हर रोज कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। लेकिन इसके बाद भी लोग कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। शहर का निरीक्षण करने के लिए सोमवार को एसडीएम जयवीर यादव मुख्य बाजारों में पहुंचे और उन्होंने दुुकानदारों व ग्राहकों नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नियमों का पालन नहीं करने वालों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

एसडीएम यादव ने शहर के सभी पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया और यहां पर तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने वाहन चालकों के वैक्सीनेशन प्रमाण पत्रों की जांच भी की। इसके पश्चात निरीक्षण करते हुए शहर के रोड़ी बाजार में पहुंचे। यहां पर दुुकानों के अंदर ग्राहकों की भीड़ लगी दिखाई दी। वहां पर दुकानदार व ग्राहक बिना मास्क के नजर आए। इस पर उन्होंने दुकानदारों पर सख्ती करते हुए नियमों का पालन करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि पहले दिन चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है। अगर इसके बाद नियमों का उल्लंघन होते हुए मिला तो चालान करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दुकानदारों को अतिक्रमण पर भी दी चेतावनी
एसडीएम निरीक्षण करते हुए रोड़ी बाजार से मोहंता मार्केट और इसके बाद अन्य बाजारों से होते हुए फैशन कैंप वाली गली में पहुंचे। यहां पर दुकानदारों की ओर से सारा सामन दुकान के बाहर लगाया गया था। जिसे देख एसडीएम ने दुकानदारों को फटकार लगाई और दुकान के अंदर ही सामान रखने के आदेश दिए। वहीं उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद दुकान के बाहर सामान पाया गया तो नगर परिषद की ओर से सामान को जब्त किया जाएगा और चालान भी किया जाएगा। वहीं एसडीएम के बाजार में पहुंचने की सूचना मिलने के बाद दुुकानदारों में भी हड़कंप मच गया और वे दुकान के बाहर रखे सामान को हटाते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार का काटा चालान
निरीक्षण के दौरान एक बाइक सवार का चालान किया गया। बाइक सवार ने न तो मास्क लगाया हुआ था और न ही हेलमेट। जानकारी के अनुसार एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान कुछ युवकों को मास्क लगाने को कहा। लेकिन इसके बाद भी उक्त युवक वहां से टस से मस नहीं हुए तो एसडीएम ने अधीनस्थों को उनके मास्क न होने और बाइक के दस्तावेजों की जांच करने के आदेश दिए। जिसके बाद उक्त युवकों के पास न तो बाइक के दस्तावेज मिले और न ही उन्होंने हेलमेट पहना था। इस पर पुलिस कर्मियों ने बाइक को इंपाउंड कर लिया।
दिनभर खुले रहे प्राइवेट शिक्षण संस्थान और लाइब्रेरी
सरकार की ओर से स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और अन्य निजी संस्थान बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। लेकिन इसके बाद भी शहर में निजी कोचिंग सेंटर खुले हुए दिखाई दिए। लेकिन इन पर प्रशासन ने कोई सख्ती नहीं की। दिनभर निजी शिक्षण संस्थानों में कोचिंग लेने के लिए बच्चे आते-जाते हुए दिखाई दिए।

चालान काटने के लिए बनाई टीमें, शहर में करेंगी निरीक्षण
नियमों का सख्ती से पालन करवाने को लेकर अधिकारियों की ओर से अब टीमों का गठन किया गया है। जिसमें ईओ, एक्सईएन, एसडीएओ और अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार से शहर में टीमें नियमों का पालन नहीं करने वालों के चालान करेगी।

नागरिक अस्पताल में टीकाकरण करवाते किशोरी।

नागरिक अस्पताल में टीकाकरण करवाते किशोरी।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed