फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Payment will be done online at Saral Kendras, 75 POS machines installed

Sirsa News: सरल केंद्रों पर ऑनलाइन होगा भुगतान, 75 पीओएस मशीनें लगाईं

Wed, 23 Oct 2024 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 23 Oct 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Payment will be done online at Saral Kendras, 75 POS machines installed
तहसील में शुरू हुई ऑन लाइन पीओएस सेवा।  प्रवक्ता।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिले के सभी सरल केंद्रों में अब ऑनलाइन भुगतान होगा। इसके लिए 75 पीओएस मशीनें लगाई गई हैं। अधिकारियों का दावा है कि इस व्यवस्था से प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा।

जानकारी के अनुसार लंबे समय से तहसील व उप तहसील स्तर पर ऑनलाइन सिस्टम को शुरू करने की मांग उठ रही थी। सरकार की ओर से भी निरंतर ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब यह सुविधा जिले की सभी तहसील सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, कालांवाली, रानियां, नाथूसरी चोपटा व उप-तहसील गोरीवाला में उपलब्ध होंगी। जिला अग्रणीय मुख्य प्रबंधक के अनुसार जिले में 75 पीओएस मशीनें सरल केंद्रों पर लगाई गई हैं।
विज्ञापन




जिला अग्रणीय मुख्य प्रबंधक संजीव कुमार गर्ग ने बताया कि उपायुक्त शांतनु शर्मा ने अंत्योदय सरल केंद्रों में सर्विस चार्ज व सरकारी फीस को ऑनलाइन माध्यम से जमा करने के लिए बैंकों को निर्देश दिए थे, ताकि आमजन सर्विस चार्ज व सरकारी फीस ऑनलाइन जमा कराई जा सके। पंजाब नेशनल बैक ने सभी तहसीलों में 75 पीओएस मशीन लगाई हैं। इन मशीनों की स्थापना से आम जनता सभी तरह की सरकारी फीस व सर्विस चार्ज डिजिटल माध्यम द्वारा भुगतान कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

तहसील में होने वाले सेवा शुल्कों के लिए नकद भुगतान आमजन को करना पड़ता था। लोगों में बढ़ रह डिजिटल लेने देने के चलन के कारण निरंतर ऑनलाइन सेवाएं शुल्क लिए जाने की मांग उठ रही थी। ऐसे में यह व्यवस्था शुरू होने से प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा लोगों को लाभ होगा। - संजीव कुमार गर्ग, मुख्य प्रबंधक अग्रणी बैंक, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed