फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Paving the way for the construction of MCH wing, the work of demolishing the dilapidated training center of civil hospital started

Sirsa News: एमसीएच विंग के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक अस्पताल के जर्जर ट्रेनिंग सेंटर को तोड़ने का काम शुरू

Sun, 30 Jul 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 30 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Paving the way for the construction of MCH wing, the work of demolishing the dilapidated training center of civil hospital started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नागरिक अस्पताल के कंडम ट्रेनिंग सेंटर को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। यहां पर 100 बेड की एमसीएच विंग बनाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को मुख्यालय ने करीब तीन माह पहले एमसीएच विंग बनाने की अनुमति दे दी थी, लेकिन जगह न होने के कारण निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही थी। अब ट्रेनिंग सेंटर को तोड़ने का काम शुरू होने के साथ ही विंग के निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है।
नागरिक अस्पताल के प्रसूता वार्ड की स्थिति लंबे समय से खराब पड़ी है। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण यहां पर एक बेड पर दो मरीजों को भर्ती करना पड़ता है। इसके चलते करीब तीन माह पहले मिशन डायरेक्टर एनएचएम हरियाणा (पंचकूला) ने सिरसा में 100 बेड का एमसीएच विंग बनाने के लिए छह करोड़ की राशि भी जारी की थी और जल्द ही जगह का चयन कर भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए थे। अस्पताल में जगह की कमी होने के चलते निर्माण को लेकर कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। इसके बाद पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने नागरिक अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी के क्वार्टरों को कंडम घोषित कर दिया था, जबकि इससे पहले पुराने ट्रेनिंग सेंटर कंडम घोषित किया जा चुका है। अब मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद जर्जर भवन को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन



प्रसूता वार्ड में मरीजों की संख्या अधिक, एक बेड पर भर्ती होते हैं दो मरीज
नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार मरीजों की ओपीडी होती है। ऐसे में 100 बेड का अस्पताल छोटा पड़ रहा है। प्रसूता वार्ड में सर्वाधिक 190 ओपीडी है। यह केवल 30 बेड ही है। प्रतिदिन 25 से ज्यादा डिलीवरी होती हैं, सामान्य डिलीवरी के बाद 72 घंटे और सिजेरियन केस को पांच दिन तक भर्ती रखना होता है। मगर जगह न होने के कारण यहां एक बेड पर दो-दो जच्चा-बच्चा रखने रखना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद पुराने ट्रेनिंग सेंटर के भवन को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। यहां पर कौन सा नया भवन बनाया जाएगा, इसका अभी निर्णय नहीं लिया गया है। एमसीएच विंग बनाने को लेकर भी मुख्यालय से अनुमति मिली हुई है। - डॉ. संदीप गुप्ता, पीएमओ, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed