फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Patients of surgical ward will be shifted to Covid ward, OPD time will be extended

सर्जिकल वार्ड के मरीज कोविड वार्ड में होंगे शिफ्ट, ओपीडी का बढ़ाया जाएगा समय

Sun, 06 Jun 2021 10:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Patients of surgical ward will be shifted to Covid ward, OPD time will be extended
सिरसा। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या घटने और रिकवरी रेट में सुधार होने पर अब नागरिक अस्पताल प्रशासन ने सामान्य जांच प्रक्रिया और सामान्य सर्जरी शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती किए गए कोविड मरीजों को अब भवन की दूसरी मंजिल पर बने कोविड वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा ओपीडी का समय बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है, जिससे अन्य मरीजों को लाभ होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने आयुष विभाग और होम्योपैथिक में पहुंचने वाले मरीजों की जांच प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सप्ताह में तीन दिन आयुष और होम्योपैथिक के लिए पहुंचने वाले मरीजों की जांच की जा रही है। अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में अब केवल 15 मरीजों का ही इलाज चल रहा है और कोविड वार्ड के भी काफी मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अब सर्जिकल वार्ड के मरीजों को कोविड वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा और अन्य बीमारी के मरीजों को वार्ड में भर्ती किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिले में अब सिर्फ 754 संक्रमित
रविवार को 45 नए कोरोना संक्रमित मिलने और 137 के स्वस्थ होने की पुष्टि हुई। जबकि तीन महिलाओं की मौत हुई है। जिला का रिकवरी रेट 95.84 फीसदी हो गया है। अब तक तीन लाख 75 हजार 641 व्यक्तियों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 28 हजार 646 और ठीक होने वालों की संख्या 27 हजार 455 पहुंच चुकी है। जिला में फिलहाल 754 सक्रिय केस हैं। रविवार चिलकनी ढाब की 77 वर्षीय महिला, गंगा की 60 वर्षीय महिला, रानियां की 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। अब तक 437 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत : वैकल्पिक सर्जरी होंगी शुरू
कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैकल्पिक (इलेक्टिव) सर्जरी की प्रक्रिया बंद कर दी गई थी। जिसके पश्चात मरीजों को जांच के लिए ओपीडी के समय में बुलाया जाता था। नागरिक अस्पताल में अब सुबह 8 बजे से 11 बजे तक ओपीडी का समय तय किया गया है। कोरोना के मामलों में कमी आने पर अब इलेक्टिव सर्जरी शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसमें आंख, कान, नाक, मुंह, पांव, हाथ, पेट और शरीर के अन्य अंगों की सर्जरी हो पाएगी।

कोरोना के रिकवरी रेट में सुधार होने के बाद कोविड वार्ड में ही सर्जिकल वार्ड के मरीजों को शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। बैठक कर ओपीडी के समय में भी बदलाव किया जाएगा। सर्जरी और अन्य रुके हुए कार्य को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed