फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Patient with the support of only one physiotherapist in Sirsa, six posts vacant in District Health Department

Sirsa News: सिरसा में एक ही फिजियोथेरेपिस्ट के सहारे मरीज, जिला स्वास्थ्य विभाग में छह पद खाली

Thu, 07 Sep 2023 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 07 Sep 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Patient with the support of only one physiotherapist in Sirsa, six posts vacant in District Health Department
सिरसा।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग फिजियोथेरेपिस्ट की कमी से जूझ रहा है। विभाग में लंबे समय से फिजियोथेरेपिस्ट के छह पद खाली पड़े हैं। विभाग के पास केवल एक ही फिजियोथेरेपिस्ट है। इसके सहारे मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा जिला अस्पताल में रखी मशीनें भी पुरानी हो चुकी हैं। इसमें से कुछ बंद पड़ी है।
नागरिक अस्पताल में हर रोज फिजियोथेरेपिस्ट से जांच करवाने के लिए 50 से 60 मरीज पहुंच रहे है। इसमें कमर दर्द होने, कंधा दर्द होने, गर्दन में झटका लगने, जन्म से ही बच्चों के पैर मुड़े होने, जन्म के बाद बच्चों के मानसिक और शारीरिक तौर पर विकास न होने के मामले सामने आते हैं। विशेषज्ञ की ओर से मरीजों की जांच कर उन्हें एक्सरसाइज करवाने के लिए कहा जाता है। अस्पताल में मरीजों को एक्सरसाइज करवाने को लेकर मशीनें रखी गई हैं। यहां पर एक से दो घंटे तक अलग-अलग तरीके से मरीजों को अभ्यास करवाया जाता है। इनमें सबसे अधिक मरीज 50 से अधिक आयु वाले पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बच्चों को चलने के लिए करवाया जाता है अभ्यास
जन्म के बाद जो बच्चे चलने नहीं पाते उन्हें फिजियोथेरेपिस्ट की ओर से अभ्यास करवाया जाता है। इस तरह के बच्चों की जांच करने के लिए विभाग की ओर से डीईआईसी सेंटर में हर मंगलवार को कैंप लगाया जाता है। जन्म से ही जिन बच्चों के पैर मुड़े हुए होते हैं, उनका अस्पताल में ही इलाज किया जाता है। डीईआईसी सेंटर की ओर से बीते चार माह में ही इस तरह के आठ बच्चों का इलाज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नागरिक अस्पताल से पीएचसी लेवल तक फिजियोथेरेपिस्ट तैनात करने का नियम
डब्ल्यूएचओ के अनुसार हर जिले में बने नागरिक अस्पताल, उपमंडल अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी लेवल तक के केंद्र में फिजियोथेरेपिस्ट संबंधित कर्मचारी तैनात किया जाना आवश्यक है। सिरसा जिले में नागरिक अस्पताल में केवल एक ही फिजियोथेरेपिस्ट तैनात है। इनकी नियुक्ति भी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत की गई है।


वर्जन
जिले में छह वर्ष से कम आयु वाले बच्चे और 50 से अधिक आयु वाले बच्चों की फिजियोथेरेपी करने की आवश्यकता पड़ रही है। कई बच्चों के जन्म से ही पैर मुड़े होने पर इस तरह की दिक्कत आती है। 50 से अधिक आयु वाले लोगों को हर रोज एक्सरसाइज न किए जाने के कारण दिक्कत आती है। उनकी जांच करने के बाद एक्सरसाइज करवाई जा रही है। - डॉ. जगत सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed