{"_id":"644fedbdedf3d5db6d0fb6c8","slug":"passout-from-government-school-vikas-topped-jee-mains-in-the-state-sirsa-news-c-21-hsr1011-121223-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सरकारी स्कूल से पासआउट विकास ने जेईई मेन्स में किया प्रदेश में टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सरकारी स्कूल से पासआउट विकास ने जेईई मेन्स में किया प्रदेश में टॉप
Mon, 01 May 2023 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 01 May 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
टॉपर विकास कुमार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। कहते हैं पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं। ये कहावत सिरसा के गांव भरोखां के रहने वाले विकास कुमार ने चरितार्थ कर डाली है। विकास बचपन से दादी को चांद पर ले जाने व जहाज की सवारी करवाने की बात कहा करता था। दादी अगर पूछती कि वो क्या बनना चाहता है तो हमेशा दादी को ये कहता कि बताने से सपने पूरे नहीं होते, जब सपना पूरा होगा सबको उसी समय सरप्राइज दूंगा।
विकास ने जेईई मेन्स की परीक्षा 99.59 अंकों के साथ उत्तीर्ण कर हरियाणा में पहला स्थान हासिल किया है। इसको लेकर उसके परिजन बेहद खुश हैं और विकास पर गर्व जाहिर कर रहे हैं।
आईआईटी जेईई मेन्स का सोमवार को परिणाम घोषित हुआ है। विकास सहित जिले के 12 विद्यार्थियों ने मेन्स की परीक्षा पास की है। अब ये विद्यार्थी जेईई मेन्स एडवांस के लिए योग्य हैं। विकास सहित इन 12 विद्यार्थियों का चयन सुपर-100 के तहत बैच 2021-23 के लिए 10वीं के बाद हुआ था। ये विद्यार्थी पिछले दो साल से विकल्प फाउंडेशन की ओर से रेवाड़ी में बने केंद्र में आईआईटी जेईई परीक्षा की निशुल्क कोचिंग ले रहे हैं। जेईई के लिए दो परीक्षाएं ली जाती हैं। इसकी प्रथम परीक्षा मेन्स को इन विद्यार्थियों ने पास कर लिया है। अब जुलाई सत्र में जेईई एडवांस की परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
4 महीने का था, जब मां चल बसी
विकास कुमार जब 4 महीने का था उस समय उसकी माता का हार्ट अटैक के कारण देहांत हो गया। इस दौरान बड़ा भाई डेढ़ साल का था, उसे बुआ अपने साथ ले गई। विकास को उसकी दादी राममैथी व पिता रघुबीर ने पाला है। दादी बताती हैं कि विकास बचपन से ही पढ़ाई में बहुत होशियार था। बचपन में दिन के समय में दादी के साथ घर का पूरा काम करवाता था। उसके बाद पढ़ने बैठता था। वह रात के 3 बजे तक पढ़ता रहता था। विकास के 10वीं व 12वीं कक्षा में 95 फीसदी ज्यादा अंक आते रहे हैं। दादी बताती हैं कि उसने कभी अपनी मां को याद नहीं किया। जब कभी बचपन में वो कहता कि बच्चे मम्मी कहते हैं तो मैंने हमेशा उसे ये ही कहा कि वो दादी यानी मुझे ही मम्मी कहते हैं।
फोन और सोशल मीडिया से हमेशा रहा दूर
विकास के पिता खेती बाड़ी का काम करते हैं। रघुबीर बताते हैं कि विकास के पास अब तक एंड्रॉयड फोन तक नहीं है। विकास को बचपन में भी कभी फोन नहीं लिया। वहीं सोशल मीडिया का तो उसे पता ही नहीं कुछ। हमेशा पढ़ाई पर जोर देता रहा है। अब रेवाड़ी केंद्र पर कोचिंग के दौरान भी सप्ताह में सिर्फ रविवार को 2 से 3 मिनट ही बात होती है। पिछले 2 साल में विकास घर पर सिर्फ 2 बार ही हमसे मिलने के लिए आया है।
सिरसा के इन विद्यार्थियों ने क्लीयर की है जेईई मेन्स की परीक्षा
विद्यार्थी का नाम, प्राप्त अंक
- विकास, 99.59
- रवि, 96.56
- हरप्रीत सिंह, 94.17
- हर्ष, 93.20
- सुप्रिया, 90.99
- जश्नदीप, 90.30
- मोहित, 88.32
- विनय शर्मा, 84.85
- रविदास, 81.15
- नीतू, 76. 66
- वीरवंती, 63. 77
- रामानंद, 56.87
जिले के 12 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स की परीक्षा पास की है। इसमें से विकास ने ऑल हरियाणा टॉप किया है। विकास ने जेईई मेन्स में 99.59 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इन विद्यार्थियों का सुपर-100 के तहत सत्र 2021-23 के लिए चयन हुआ था। इन विद्यार्थियों की जेईई एडवांस की परीक्षा जुलाई में होगी।
- नीरज पाहुजा, जिला गणित विशेषज्ञ सिरसा।