फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Passenger train hits bike on Sangaria-Dabwali railway route, half a kilometer away. dragged till

Sirsa News: संगरिया-डबवाली रेल मार्ग पर पैसेंजर ट्रेन ने बाइक को मारी टक्कर, आधा किमी. तक घसीटा

Sat, 15 Feb 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 15 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Passenger train hits bike on Sangaria-Dabwali railway route, half a kilometer away. dragged till
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। संगरिया-डबवाली रेल मार्ग पर शनिवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। अबूबशहर और लोहगढ़ के बीच बंद पड़े रेलवे फाटक पर दो युवक मोटरसाइकिल से क्रॉसिंग कर रहे थे। इसी दौरान अनुपगढ़-बठिंडा पैसेंजर ट्रेन आ गई। युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए। ट्रेन ने मोटरसाइकिल को करीब आधा किलोमीटर तक घसीटा।

घटना शनिवार सवा चार बजे की है। ट्रेन में सवार देसराज अरोड़ा और रमेश कुमार के अनुसार जैसे ही ट्रेन फाटक के पास पहुंची, दो युवक मोटरसाइकिल से लाइन क्रॉस करने लगे। ड्राइवर की सूझबूझ से ट्रेन रोक दी गई, लेकिन तब तक मोटरसाइकिल ट्रेन की चपेट में आ चुकी थी। घसीटने से मोटरसाइकिल के पुर्जे बिखर गए और धुआं निकलने लगा। ट्रेन करीब आधे घंटे तक वहीं खड़ी रही।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार इस क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग की समस्या गंभीर है। बंद फाटक के कारण ग्रामीणों को रेलवे लाइन पार करने के लिए 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार विधायक से लेकर केंद्रीय मंत्री तक से मिल चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं निकला है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इंजन ड्राइवर की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा यात्रियों से भरी ट्रेन पलट सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन






::::::::::::::::::::::::::::::::



तीन राज्यों के लोग अंडरग्राउंड पुल बनाने की कर चुके हैं मांग



पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लोग इस फाटक को खोलने या इसके तहत अंडरग्राउंड पुल बनाने की मांग कर चुके हैं। इसके लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल को ग्राम पंचायत जोता वाली, लोहगढ़ के सरपंच और भाजपा के अबूबशहर के डॉ. विनोद नायक ने बीकानेर में अंडरग्राउंड पुल बनाने के लिए एक प्रार्थना पत्र भी दिया है। साथ ही डबवाली के पूर्व विधायक अमित सिहाग तथा मौजूदा विधायक को भी फाटक खोलने के संबंध में अवगत करवा चुके हैं। यह मांग करीब 10 सालों से चली आ रही है।





रेलवे कमेटी की बैठक में उठ चुका है मुद्दा



बंद फाटक को खोलने या अंडरग्राउंड पुल बनाने का मुद्दा जीएम रेलवे के समक्ष जयपुर में आयोजित रेलवे कमेटी के सदस्यों की बैठक में उठ चुका है। इसमें डबवाली से सुरेश मित्तल ने इसकी पैरवी करते हुए उन्हें इस पर संज्ञान लेने के लिए गुहार लगाई थी। मित्तल का कहना है कि जीएम रेलवे ने उन्हें बंद फाटक का अधिकारियों से निरीक्षण कर रिपोर्ट मांगने का आश्वासन दिया था।


:::::::::::::::::::::::::



ग्राम पंचायत रेलवे को लिख चुकी है पत्र



लोहगढ़ ग्राम पंचायत के सरपंच ने उत्तर पश्चिम रेलवे को अपने पत्र में लिखा था कि लोहगढ़, जोता वाली, भुल्लर वाला, पंजाब की ओर जाने वाले वाहनों को करीब 20 किलोमीटर का एरिया घुमा कर आना-जाना पड़ता है। जिससे समय की बर्बादी और परेशानी अधिक होती है। यह फाटक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के लिए एक बाईपास की तरह काम करता है, जो पिछले 10 सालों से बंद पड़ा है। इस पर अंडरग्राउंड या पुल बनाने की मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed