{"_id":"6894e99111a8e0ec9b0a1fb4","slug":"parmeet-kaur-stood-first-in-the-science-seminar-sirsa-news-c-128-1-sir1002-142147-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विज्ञान सेमिनार में परमीत कौर रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विज्ञान सेमिनार में परमीत कौर रही प्रथम
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर में जिला स्तरीय विज्ञान सेमिनार में भाग लेता विद्यार्थी
सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर में वीरवार को जिलास्तरीय विज्ञान सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें खंडस्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम व द्वितीय रहे विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 14 विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। झिड़ी के आरोही माॅडल स्कूल की छात्रा परमीत काैर जिला स्तर पर प्रथम रही।
प्रतियोगिता में प्रभात कुमार, सरन प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, शिप्रा प्रवक्ता रसायन विज्ञान एवं गौरव वर्मा प्रवक्ता भौतिक विज्ञान ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस वर्ष विज्ञान सेमिनार प्रतियोगिता का मुख्य विषय क्वांटम युग का आगाज: संभावनाएं एवं चुनौतियां रही। इस विषय पर सभी विद्यार्थियों ने स्वयं पीपीटी तैयार की। 14 विद्यार्थियों में से 4 विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय चुना गया।
प्रतियोगिता के निर्णय का मानदंड (100 अंक)
प्रस्तुति में वैज्ञानिक सामग्री : 40 अंक
भाषण में प्रवाह : 25 अंक
दृश्यों के उपयोग में नवीनता : 15 अंक
प्रश्नों का उत्तर देने की क्षमता
क)20 प्रश्नों का एक लिखित योग्यता परीक्षण (अधिकतम 20 मिनट) : 10 अंक
ख)प्रेजेंटेशन के बाद प्रशन-उत्तर सत्र में प्रश्नों के उत्तर (3 में से 2 प्रश्न) : 10 अंक
-- -- -- -- -- -- --
प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम : आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झिड़ी की छात्रा परमीत कौर।
द्वितीय : द विजडम स्कूल सिरसा, सिदक की छात्रा संधा
तृतीय : विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बणी की छात्रा ज्योतिका और नव प्रगति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की तान्या।
-- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञान सेमिनार का आयोजन विद्यार्थियों के मन में वैज्ञानिक जांच और विश्लेषणात्मक सोच की भावना पैदा करने के उद्देश्य से किया जाता है। जिला स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता विद्यार्थी राज्यस्तरीय साइंस सेमिनार प्रतियोगिता में भाग लेंगे। - डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सिरसा।