फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Parents killed their son by stabbing a needle in his stomach, there was a dispute over land

Sirsa News: मां-बाप ने बेटे के पेट में सुआ घोंपकर मौत के घाट उतारा, जमीन को लेकर था विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Parents killed their son by stabbing a needle in his stomach, there was a dispute over land
रोड़ी (सिरसा)। गांव फग्गू में मां-बाप ने अपने ही बेटे के पेट में सुआ घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। इस संबंध में रोड़ी पुलिस ने मां और पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पिता सुखविंदर सिंह का अपने बेटे सतवीर सिंह के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक सतवीर की पत्नी गुरविंदर कौर ने बताया उसका पति जमीन में मोटर लगवाना चाहता था। इसी सिलसिले में घर में अशांति का माहौल चल रहा था। गुरविंदर कौर ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह शोर सुनकर वहां गई तो उसकी सास कमलदीप कौर ने उसके पति सतवीर सिंह के हाथ पकड़ रखे थे और उसका ससुर सुखविंदर बर्फ तोड़ने वाले सुए से ताबड़तोड़ 2-3 वार कर किए। जब उसने अपने पति को छुड़वाने की कोशिश की उसे उक्त दोनों ने उसे धक्का दे दिया। हमले में घायल हुए 26 वर्षीय सतवीर को सिरसा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद रोड़ी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

गुरविंदर कौर के मुताबिक करीब दो वर्ष पूर्व भी उसके ससुर ने उसके पति पर सुए से हमला किया था। उसने बताया कि उसका ससुर सुखविंदर सिंह शराब पी कर अक्सर झगड़ा करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर उसके ससुर सुखविंदर सिंह व सास कमलदीप कौर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- अनिल कुमार, थाना प्रभारी रोड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed