{"_id":"65b68b8996c9d612c30f5ba4","slug":"panchayati-raj-departments-emphasis-on-development-works-before-lok-sabha-elections-more-than-50-tenders-in-process-sirsa-news-c-128-1-svns1027-114209-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: लोकसभा चुनावों से पहले पंचायती राज विभाग का विकास कार्यों पर जोर, 50 से ज्यादा निविदा प्रक्रिया में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: लोकसभा चुनावों से पहले पंचायती राज विभाग का विकास कार्यों पर जोर, 50 से ज्यादा निविदा प्रक्रिया में
Sun, 28 Jan 2024 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। लोकसभा चुनावों की आहट से ही जिले में राजनीतिक सरगर्मियां जहां तेज हो गई हैं। आचार संहिता लगने से पहले सरकारी ग्रांट को खर्च करते हुए जल्द जल्द से विकास कार्यों को शुरू करने की कवायद शुरू हो चुकी है। इस कड़ी में सबसे ज्यादा विकास कार्यों के 50 से ज्य्दा टेंडर पंचायती राज विभाग की ओर से लगाए गए हैं। यह करीबन 20 करोड़ रुपये के आसपास के हैं।
बता दें कि जिले की सभी विधानसभा सीट को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों के हर श्रेणी के टेंडर लगाए गए हैं। इन टेंडर में स्कूलों के शेड निर्माण से लेकर सड़क निर्माण तक पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके अलावा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और श्मशान घाट के पुनर्निर्माण को लेकर भी टेंडर लगाए गए हैं। ताकि आचार संहिता लगने से पहले जल्द से जल्द इन टेंडर को ओपन कर विकास कार्यों को शुरू करवाया जा सके। कार्य शुरू होने के बाद भले ही आचार संहिता लग जाए पर उन पर रोक नहीं लग पाएगी।
कुछ टेंडर इस प्रकार है
1. डबवाली, ऐलनाबाद, बड़ागुढ़ा, ओढ़ा, सिरसा में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट पर दो करोड़ रुपये से ज्यादा के टेंडर लगाए गए हैं। इनसे 50 के आसपास गांवों को कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
2. रानियां के गांव बणी के गुरुद्वारा से गुरुसर तालाब (बी) बहिया रोड, रामनिवास के घर से करीवाला रोड में अपशिष्ट जल और वर्षा जल की निकासी को लेकर 600 मिमी आरसीसी पाइप बिछाने को लेकर 26 लाख 91 हजार 963 रुपये का टेंडर लगाया गया है।
3. डबवाली के गांव रिसालिया खेड़ा में आईपीबी रास्ते के निर्माण को लेकर 25 लाख 18 हजार 601 रुपये का टेंडर लगाया गया है।
4. गांव मोड़िया खेड़ा में ई-लाइब्रेरी, जिम हॉल का निर्माण और मौजूदा एससी चौपाल के नवीनीकरण के लिए 26 लाख 7 हजार 475 रुपये का टेंडर लगाया गया है।
5. गांव मोहम्मदपुरिया में 350 एमएम लाइन बिछाकर गंदे पानी की निकासी के लिए 6 लाख 58 हजार 651 रुपये का टेंडर लगाया गया है।
6. गांव मोहम्मदपुरिया ब्लॉक में श्मशान घाट के मुख्य द्वार को लेकर 6 लाख 22 हजार 291 रुपये का टेंडर लगाया है।
7. गांव झोरड़नाली में पंचायत कॉलोनी में शेड का निर्माण के लिए 6 लाख 83 हजार 873 का टेंडर लगाया गया है।
8. गांव धिंगतानिया के खेल के मैदान में शेड निर्माण को लेकर 10 लाख 80 हजार 675 रुपये का टेंडर लगाया गया है।
9. नाथूसरी चोपटा के ग्राम गिगोरानी के श्मशान घाट में शेड निर्माण के लिए 8 लाख 95 हजार 587 रुपये का टेंडर लगाया गया है।
10. गांव झोररांवाली में पीने के पानी के लिए पीवीसी पाइपलाइन बिछाने के लिए 13 लाख 04 हजार 492 रुपये का टेंडर लगाया गया है।
11. गांव नेजाडेला कलां के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शौचालय निर्माण के लिए 4 लाख 34 हजार 514 का टेंडर लगाया गया है।
12. डबवाली के गांव रत्ताखेड़ा में सरकारी स्कूल में शौचालय का निर्माण के लिए 4 लाख 34 हजार 514 रुपये का टेंडर लगाया गया है।
13. डबवाली के गांव बनवाला में सरकारी स्कूल में शौचालय का निर्माण के लिए 4 लाख 34 हजार 514 रुपये का टेंडर लगाया गया है।
14. नाथूसरी चोपटा के ग्राम रूपावास में पीने के पानी के लिए पाइपलाइन बिछाने के लिए 11 लाख 47 हजार 927 रुपये का टेंडर लगाया गया है।
15. ग्राम मंगला के सरकारी स्कूल में शेड निर्माण को लेकर 8 लाख 57 हजार 456 रुपये का टेंडर लगाया गया है।
विकास कार्यों के टेंडर लगाने की प्रक्रिया जारी है। कुछ टेंडर रिकॉल भी हुुए हैं। इन टेंडर के माध्यम से जिले में लाइब्रेरी, सड़क निर्माण, शेड निर्माण व सॉलिड वेस्ट के कार्य करवाए जाएंगे।
-गौरव भारद्वाज , एक्सईएन, पंचायती राज