फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Panchayat, Khap, dawri, Ghoonghat, prize

बिना दहेज, बिना घूंघट के बहू लाने वाले परिवार को 11 हजार रुपये देगी पंचायत

Thu, 29 Sep 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 29 Sep 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Panchayat, Khap, dawri, Ghoonghat, prize
पंचायत - फोटो : Bureau

महज 1035 की आबादी वाले ‌सिरसा के छोटे से गांव दीवानखेड़ा की पंचायत ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध बड़े फैसले लिए हैं। सबसे खास है कि अगर कोई ग्रामीण बहू को बेटी बनाकर, बिना दहेज व बिना घूंघट के लाएगा उसको ग्राम पंचायत 11 हजार रुपये देकर सम्मानित करेगी। वीरवार को गांव के सरकारी स्कूल में ग्राम सभा हुई। जिसमें पूरा गांव शामिल हुआ।

विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम संगीता तेत्रवाल, तहसीलदार नौरंग दास, बीडीपीओ वेदपाल सहित, बिजली निगम के एसडीई मोहन लाल, ग्राम सचिव सुभाष सहित अन्य कई विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे। सरपंच सुबेग सिंह ढिल्लों ने पंचायत की ओर से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते प्रस्ताव पारित किए।
विज्ञापन


बेटी बचाने के लिए कोख में कत्ल करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने जैसा कड़ा प्रस्ताव पारित किया तो बेटी पढ़ाने में असमर्थ परिजनों की सहायता का वचन दिया। इसके साथ ही खिलाड़ियों की पौध तैयार करने, स्वच्छता, पर्यावरण बचाने के लिए भी प्रस्ताव पारित हुए। यहीं नहीं आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए भी पंचायत ने कदम बढ़ाया है। पंचायत लावारिस गाय को संभालने वाले की हरसंभव मदद करेगी। घरेलू हिंसा से महिलाओं को बचाने के लिए पंचायत ने तरकीब निकाली है। घर या गांव में झगड़ा न करने वाले लोगों को पंचायत अपने स्तर पर ही स्वतंत्रता तथा गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेशक पंचायत की इनकम कम है। जो प्रस्ताव पारित किए हैं, उनकी पूर्ति के लिए अगर मुझे जेब से खर्च करना पड़ा, तो पीछे नहीं हटूंगा।
- सुबेग सिंह ढिल्लो, सरपंच, गांव दीवानखेड़ा

बेटी बचाने, बेटी पढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण, खिलाड़ियों के लिए पंचायत ने जो प्रस्ताव पारित किए हैं, वे काबिले तारीफ हैं।  सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अन्य पंचायतों को ऐसे प्रस्तावों का अनुसरण करना चाहिए।
-संगीता तेत्रवाल, एसडीएम, डबवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed