फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Panchayat held with Sarpanch, strike ended, work continued under the supervision of JE

Sirsa News: सरपंच के साथ हुई पंचायत, धरना खत्म, जेई की निगरानी में चला काम

Fri, 15 Mar 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 15 Mar 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Panchayat held with Sarpanch, strike ended, work continued under the supervision of JE
धरना देते ग्रामीण।
सिरसा। गांव बकरियांवाली में शुक्रवार को कचरा प्रोसेस प्लांट को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना के समाप्त हो गया। गांव के सरपंच प्रतिनिधि विनोद कासनिया की अध्यक्षता में अधिकारियों और एजेंसी के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में एजेंसी और अधिकारियों ने अपना अपना पक्ष रखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने 12 दिनों का समय देते हुए अपना धरना समाप्त कर दिया। धरना समाप्त होने पर शहर से कूड़ा उठाने का कार्य नियमित रूप से शुरू हो गया।
विज्ञापन

वहीं प्रशासन ने नियमित जेई की ड्यूटी प्रोसेसिंग प्लांट की व्यवस्था बनाने को लेकर लगा दी। जिसके बाद दिन भर तेजी से प्रोसेस प्लांट पर कचरा निस्तारण और पूरे सेग्रीगेट कचरे को उठाने का कार्य जारी रहा। वहीं अधिकारियों के अनुसार बकरियांवाली प्लांट के लिए सरकार की ओर से चहारदीवारी बनाने व अन्य कार्यों के लिए करीब एक करोड़ 29 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। जिसके तहत तेजी से विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि गांव बकरियांवाली के ग्रामीणों ने कचरा प्रोसेस प्लांट में व्यवस्था नहीं बनाए जाने के विरोध में अपना मोर्चा खोल दिया था। वीरवार को पूरे दिन शहर से उठाए जाने वाले कचरे को प्लांट में नहीं जाने दिया गया। हालांकि प्लांट से सेग्रीगेटिड कूड़े का उठान जारी रहा। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक प्रशासन नियमानुसार व्यवस्था नहीं करता है तो उनका विरोध जारी रहेगा। लेकिन शुक्रवार को हुई पंचायत के बाद ग्रामीणों ने सरपंच की जिम्मेदारी पर अधिकारियों को 12 दिनों का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- चाहरदीवारी के साथ 15 फुट कूड़ा उठाया जाए।
- टूटी हुई चाहरदीवारी का निर्माण किया जाए।
- सालों पुराने कूड़े का निपटान किया जाएगा।
- प्लांट के चारों तरफ पौधे लगाए जाएं।
- फायर सिस्टम लगाया जाए।
- नियमित रूप से कचरे का निस्तारण किया जाएगा।

- कचरे के निस्तारण की क्षमता को बढ़ाया जाए।

कचरा निस्तारण और उठान का कार्य तेजी से जारी है। प्लांट के चारों ओर पौधे लगाने का कार्य किया जाएगा। ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
-मनोज कुमार, मैनेजर, पूजा कंसलटेंट एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed