फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Panchayat election

संवेदनशील गांव खेड़ी में निर्विरोध चुना सरपंच

Fri, 08 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 08 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Panchayat election

जिला प्रशासन की ओर से संवेदनशील गांव की श्रेणी में शामिल किए गए गांव खेड़ी ने नई मिशाल कायम की है। इस बार गांव ने सर्वसम्मति से दलित समुदाय के व्यक्ति को सरपंच चुना है। गांव की इस उपलब्धि की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

विज्ञापन


दरअसल इस बार गांव की सरपंची अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और गांव में अनुसूचित बिरादरी से ही कोई सरपंच चुना जाना था।

इसको लेकर पिछले एक सप्ताह से गांव में बैठकें आयोजित हो रही थीं, जिसे वीरवार को मूर्त रूप देेते हुए गांव के बलबीर सिंह पर पूरे गांव ने सहमति जता दी।

गौरतलब है कि पिछली बार के पंचायती चुनाव में यहां काफी ज्यादा विवाद हुआ था और स्थिति ये हो गई थी कि गांव के कई वार्डों के चुनाव भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दोबारा करवाने पड़े थे। वहीं अभी भी गांव की पूरी पंचायत सर्वसम्मति से बनाए जाने के लिए गांव में बैठकों का दौर जारी है।
विज्ञापन


गांव में खुशी का माहौल
खेड़ी गांव में पिछले पंचायत चुनाव में पूरा गांव दो धड़ों में बंट गया था और गांव में काफी मनमुटाव हो गया था। चुनाव के दिन वोटिंग के दौरान बूथ पर झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवीएम के साथ तोड़फोड़ कर दी थी, लेकिन इस बार गांव में सर्वसम्मति बनने पर जहां पूरे क्षेत्र में गांव के इस फैसले की सराहना हो रही है, वहीं गांव के लोग आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिए इस फैसले की एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

सर्वसम्मति से सरपंच चुने जाने पर गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। इस फैसले से पूर्व गांव में हुई बैठकों में ग्रामीणों का मनमुटाव भी दूर हो गया।

कमेटी ने ये भी लिए फैसले
सरपंच पद के लिए सर्वसम्मति बनाते समय गांव में आयोजित बैठक में कई फैसले लिए गए, जिनका उद्देश्य गांव में आपसी भाईचारा कायम रखने के साथ गांव का समग्र विकास हो सके।


फैसला लिया गया कि पंचायती चुनाव में ना तो पैसे का लेन-देन होने देंगे और ना ही शराब का। यह भी फैसला लिया गया कि आगामी पांच वर्ष तक गांव में विकास कार्य करवाने के लिए दस सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है, जो निर्विरोध चुने गए सरपंच के साथ गांव के विकास कार्य करवाएंगे। इसके अलावा गांव के छोटे-मोटे झगड़ों का निपटान भी यह कमेटी अपने स्तर पर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed