फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   painted party slogan

प्रदेश में लोकसभा की सभी 10 सीटें जीतेंगे : डॉ. अशोक तंवर

Sat, 10 Feb 2024 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 10 Feb 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
painted party slogan
सिरसा में अपने घर की दीवार पर भाजपा का स्लोगन लिखते भाजपा नेता डॉ. अशोक तंवर।  
सिरसा। भाजपा नेता डॉ. अशोक तंवर ने शनिवार को अपने आवास पर पार्टी का स्लोगन पेंट किया। इसके बाद वह पत्रकारों से रूबरू हुए। डॉ. तंवर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष 10 साल से अपना संगठन तक नहीं बना पाया। उसके पास चुनाव लड़ने के लिए कोई उम्मीदवार ही नहीं है जबकि भाजपा का एक साधारण सा कार्यकर्ता भी चुनाव लड़ने की क्षमता रखता है। प्रदेश में लोकसभा की सभी 10 सीटें हम जीतेंगे।
विज्ञापन

डॉ. तंवर ने आम आदमी पार्टी पर भी कटाक्ष किया। कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता खाली की गारंटी वाले लोग हैं। न इनमें दम है और न ही इनका नियम है। इसलिए हरियाणा के मानचित्र से आप गायब हो जाएगी। उन्होंने पैकिंग शुरू कर दी है। डॉ. तंवर ने कहा कि दिल्ली से पंजाब तक सभी आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी तरह से बेनकाब हो जाएगी। आप के मॉडल को देश कबूल नहीं करने वाला।
विज्ञापन


डॉ. तंवर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जमीनी स्तर पर काम करने की रही है। वह संगठन से मिले हर दायित्व को निभाने में विश्वास रखते हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें नर्सरी में दोबारा प्रवेश लेने का आभास हो रहा है। भाजपा में काम करने का तरीका और शैली सिखेंगे। पार्टी के आदेश को निभाने का कार्य करेंगे। पार्टी चुनाव लड़ने या संगठन के लिए कार्य करने के लिए जो भी कहेगी उसे पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed