फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Paddy stolen from four shops including Mandi Pradhan in Sirsa

Sirsa: मंडी प्रधान सहित चार दुकानों के आगे से धान चोरी, एसपी से मिलकर की शिकायत; सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Wed, 23 Oct 2024 03:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 23 Oct 2024 03:13 PM IST
सार

मंगलवार को बाइक सवार युवकों ने दिनदहाड़े चार दुकानों के आगे से एक-एक बैग धान की चोरी की है। चोर धान का बैग बाइक पर ही लादकर ले गए। उन्होंने बताया कि उनकी खुद की दुकान मंडी में स्टेडियम रोड पर है।

विज्ञापन
Paddy stolen from four shops including Mandi Pradhan in Sirsa
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा की अनाजमंडी में जैसे-जैसे धान की आवक हो रही है, वैसे-वैसे चोर गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार रात को अनाजमंडी व्यापार मंडल के प्रधान की दुकान सहित 4 दुकानों के आगे से चोर धान के 4 बैग चुराकर ले गए। चोरी की इस घटना के बाद से आढ़तियों में जहां डर है, वहीं प्रशासन के खिलाफ रोष भी है। आढ़ती एसोसिएशन सिरसा के प्रधान मनोहर मेहता व सह सचिव महावीर शर्मा ने इस बारे में एसपी विक्रांत भूषण से मिलकर शिकायत की है।

विज्ञापन


प्रधान मनोहर मेहता ने बताया कि इस समय मंडी में सभी दुकानों के आगे धान के भरे हुए बैग रखे हुए हैं। मंगलवार को बाइक सवार युवकों ने दिनदहाड़े चार दुकानों के आगे से एक-एक बैग धान की चोरी की है। चोर धान का बैग बाइक पर ही लादकर ले गए। उन्होंने बताया कि उनकी खुद की दुकान मंडी में स्टेडियम रोड पर है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे एक बाइक पर दो युवक मंडी में आते हैं।
विज्ञापन


युवक आसपास देखते हैं और जब उन्हें तसल्ली हो जाती है कि उन्हें कोई नहीं देख रहा है, तब युवक बाइक को धान के रखे हुए बैग के पास खड़ी करता है। एक युवक बाइक से उतरता है और धान का भरा हुआ बैग बाइक पर रखकर वहां से भाग जाते हैं। उन्होंने बताया कि मंडी में तीन अन्य दुकानों पर भी इसी तरह से अलग-अलग समय में एक-एक बैग धान चुराया गया है। इनमें एक फर्म संतलाल रामनारायण शामिल है। दो अन्य दुकानें भी है जिन्होंने पुलिस चौकी में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। प्रधान ने सभी आढ़तियों से भी अपील की है कि चोरी की घटनाओं को देखते हुए दिन में भी अपने माल का ध्यान रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी से मिलकर की शिकायत
प्रधान मनोहर मेहता ने बताया कि चोरी की घटना के बाद से आढ़तियों में डर है। इसलिए वे आज एसपी विक्रांत भूषण से मिले। उनके साथ आढ़ती एसोसिएशन के सहसचिव महावीर शर्मा भी थे। उन्होंने मंडी में सीजन के दौरान सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की। 


15 पुलिस कर्मियों को किया जाएगा तैनात
एसपी विक्रांत भूषण ने आढ़तियों को आश्वासन दिया है कि सिरसा मंडी में दिन के वक्त सुरक्षा के लिए 15 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि बाइक पर कोई भी व्यक्ति धान का बैग लादकर ले जाएगा, तो उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस की गश्त भी बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed