फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   paddy buying in pending

Sirsa News: सिरसा में मिल अलॉटमेंट न होने से धान खरीद अटकी, मंडियों में ढेर

Sat, 03 Oct 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 03 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
paddy buying in pending
- जिले में अब तक पीआर धान की करीब छह हजार एमटी आवक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। धान खरीद सीजन शुरू होने के बावजूद जिले में शनिवार को भी सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी। मिल अलॉटमेंट न होने के कारण यह देरी हो रही है। मिल संचालकों के कस्टम राइस (सीएमआर) बनाने के आवेदन अभी तक लंबित हैं।
ये आवेदन पोर्टल पर प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। मौसम साफ होने के बाद किसानों ने पिछले दो दिनों से धान निकालने में तेजी की है। इससे मंडियों में धान की आवक बढ़ने लगी है और ढेर लग रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की मंडियों में अब तक करीब छह हजार मीट्रिक टन पीआर धान पहुंच चुका है। कटाई तेज होने के साथ आने वाले दिनों में आवक और बढ़ सकती है। फसल मंडियों में पहुंच रही है लेकिन खरीद शुरू नहीं होने से किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है। यदि आवक बढ़ती रही तो मंडियों में फसल का दबाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सोमवार को आवेदनों की जांच के बाद अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी कि जाएगी। अभी आवेदनों की जांच जारी है। अन्य मिल संचालकों सीएमआर के लिए आगे आने के लिए कहा गया है। सोमवार तक अन्य मिल संचालक भी आवेदन कर सकते हैं। उनके साथ बातचीत जारी है। मिल अलॉटमेंट न होने की वजह से किसी भी किसान को धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
- हरवीर रावत, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed