फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Oxygen quota increased, empty cylinders low

ऑक्सीजन का कोटा बढ़ा, खाली सिलिंडरों का टोटा

Sun, 02 May 2021 10:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Oxygen quota increased, empty cylinders low
सिरसा। सरकार की ओर से जिले में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए ऑक्सीजन का कोटा 2 एमटी से साढ़े सात एमटी कर दिया है। वहीं, खाली सिलिंडर की कमी के कारण अभी भी सरकारी व निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की समस्या दूर नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

रविवार को डबवाली रोड स्थित ऑक्सीजन गैंस एजेंसी के बाहर काफी संख्या में लोग ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए कतार में लगे नजर आए। ऑक्सीजन की सप्लाई प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने अधीन ली है, जिसके कारण ऑक्सीजन लेने वालों को पहले अधिकारियों से पर्ची बनवानी पड़ती है, फिर गैस एजेंसी पर पहुंच सिलिंडर लेना पड़ता है। वहीं, अस्पताल स्टाफ को भीदो-दो घंटों तक लाइनों में खड़े होकर सिलिंडर लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निजी अस्पताल के कर्मचारी ने बताया कि अस्पतालों में ऑक्सीजन डिमांड के अनुसार नहीं पहुंच रही है। परंतु डॉक्टर जैसे-तैसे कर काम चला रहे हैं। निजी अस्पताल के डॉ. रोहित ने बताया कि सिलिंडर लाने के लिए अस्पताल के एक कर्मचारी की ड्यूटी सिर्फ ऑक्सीजन सिलिंडर लाने के लिए ही लगा रखी है। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 10 सिलिंडर की जरूरत होती है, लेकिन पूरे दिन में करीब 7 से 8 सिलिंडर ही मिल पाते हैं। जरूरतमंद मरीज को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सके। हालांकि बीते दिन से ऑक्सीजन की किल्लत कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिफिल लेने के लिए पहले ही जमा करवाया खाली सिलिंडर
ऑक्सीजन की किल्लत खत्म करने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। ऑक्सीजन रिफिल करवाने के लिए अब अस्पतालों व होम आइसोलेट मरीजों को सिलिंडर लेने के लिए पहले खाली सिलिंडर जमा करवाना होगा। इसके बाद ही प्रशासन द्वारा उसे रिफिल सिलिंडर दिया जाएगा।

जरूरत अनुसार सभी को ऑक्सीजन सिलिंडर दिए जा रहे हैं। रविवार को दो ऑक्सीजन के टैंकर सिरसा पहुंचे हैं। अस्पतालों को पहले से अधिक सिलिंडर की सप्लाई करनी शुरू कर दी है। जल्द ही समस्या का हल हो जाएगा। - अनिल बांगा, संचालक, सुमित गैस एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed